Ro no D15139/23

सरगुजा जिले में अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन

अम्बिकापुर 03 सितम्बर 2026/   सरगुजा जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के दृष्टिगत  अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त अधिकारियों के मध्य अस्थायी रूप से कार्य विभाजन किया गया है।

संशोधित कार्य विभाजन के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी के रूप में विभिन्न शाखाओं एवं विभागों का दायित्व सौंपा गया है। श्रीमती श्रीवास्तव को अंतिम निराकरण के अधिकार प्रत्यायोजित किए गए मामलों को छोड़कर, संबंधित शाखाओं एवं विभागों की नस्तियों का परीक्षण उपरांत कलेक्टर के अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। उन्हें आदिम जाति कल्याण विभाग, प्रयास विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस, जीवनदीप रोगी कल्याण समिति, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, समाज कल्याण विभाग, जिला लोक शिक्षण समिति, शिक्षा विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, डी.एम.एफ./सी.एस.आर. मद, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, चिप्स/जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल जीवन मिशन, मत्स्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग एवं दुग्ध डेयरी विभाग, रेशम विभाग, क्रेडा (सौर सुजला), मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (सी.एस.एस.डी.एम.), जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, नीतिगत मामलों को छोड़कर उपरोक्त शाखा एवं कार्यालय के समस्त प्रकरणों का निराकरण से संबंधित दायित्व सौंपे गए हैं।

इसके अतिरिक्त  मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, मुख्यमंत्री घोषणा तथा मुख्यमंत्री फ्लैगशिप कार्यक्रमों सहित अन्य संबंधित कार्यों के नोडल अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

      रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?