Ro no D15139/23

पोटा केबिन मुरतोंडा पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

परिसर में बागवानी और सीपेज सुधार के सख्त निर्देश*

रायपुर,03 सितम्बर 2026/ सुकमा जिले में दूरस्थ अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के संकल्प के साथ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने पोटा केबिन मुरतोंडा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्था में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की गुणवत्ता और छात्रावास की जमीनी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ और साधन-संपन्न वातावरण तैयार करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*बच्चों की थाली में रोज ताजी व पौष्टिक सब्जियां पहुंचें*

छात्रावास के शयन कक्षों और मेडिकल रूम का मुआयना करते हुए शिक्षा मंत्री ने नियमित स्वच्छता पर विशेष जोर दिया। बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने परिसर में मौसमी सब्जियों की बागवानी (किचन गार्डन) विकसित करने का अभिनव निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिसर की खाली भूमि के सदुपयोग से बच्चों की थाली में रोज ताजी व पौष्टिक सब्जियां पहुंचेंगी, साथ ही विद्यार्थियों में प्रकृति, पर्यावरण और श्रम के प्रति स्वाभाविक रुचि भी विकसित होगी।

*पोटा केबिन की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट बनाए रखे*

निरीक्षण के दौरान छत पर जलभराव के कारण कुछ स्थानों पर सीपेज की समस्या सामने आने पर मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि भवन की मजबूती और बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को पोटा केबिन की शैक्षणिक गुणवत्ता और आवासीय व्यवस्थाओं को निरंतर उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग के कड़े निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार, जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर, जिला शिक्षाधिकारी श्री जीआर मंडावी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

    छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*   राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव…

    Read more

    आश्रम पोटा केबिनों में बच्चों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप तैयार

    पोटाकेबिन और आश्रमों को बनाएं अपना घर*   *बच्चों को दें अपनेपन और संस्कारों की छांव: शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव*   रायपुर,03 सितम्बर 2026/पोटाकेबिन, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे