Ro no D15139/23

जिला अस्पताल राजनांदगांव को मिला एफएसएसएआई का 5-स्टार ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ का प्रथम अस्पताल, जिसे मिला 5-स्टार ईट राइट कैंपस का गौरव*

 

राजनांदगांव 03 सितम्बर 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला अस्पताल राजनांदगांव ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा जिला अस्पताल राजनांदगांव को प्रतिष्ठित ईट राइट कैंपस का 5-स्टार प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप जिला अस्पताल को यह प्रतिष्ठित प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष एवं ऐतिहासिक है कि जिला अस्पताल राजनांदगांव छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम अस्पताल है, जिसे एफएसएसएआई द्वारा 5-स्टार ईट राइट कैंपस का प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रमाण-पत्र 2 सितंबर 2026 से 1 सितंबर 2028 तक की अवधि के लिए मान्य है। यह सम्मान अस्पताल में स्वच्छ, सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। साथ ही, यह मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्वस्थ जीवनशैली एवं सुरक्षित भोजन के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के पीछे अस्पताल प्रशासन की प्रतिबद्धता तथा चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल स्टाफ, खाद्य प्रबंधन से जुड़े कर्मियों एवं समस्त कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सुरक्षित भोजन-स्वस्थ जीवन-स्वस्थ समाज की भावना के साथ जिला अस्पताल राजनांदगांव ने स्वस्थ एवं सुरक्षित भोजन के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। यह उपलब्धि केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य व्यवस्था के प्रति जिला अस्पताल की प्रतिबद्धता का गौरवपूर्ण प्रतीक है।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

      रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?