Ro no D15139/23

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

अब तक अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त; 309 प्रकरणों में 89.64 लाख अर्थद

धमतरी, 4 सितंबर 2026। विगत 2 सितंबर को ग्राम अछोटा, कोलियारी, अमेठी, परसुली एवं आसपास के क्षेत्रों में खनिज अमले द्वारा सघन जांच की गई। जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 5 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है। खबर पर खनिज विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में जांच एवं कार्रवाई की गई है।

309 प्रकरणों में 89.64 लाख रुपये अर्थदण्ड की वसूली

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 में 3 सितंबर 2026 तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 309 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में 89 लाख 64 हजार 281 रुपये का अर्थदण्ड वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है तथा नियमानुसार प्रकरणों का प्रशमन किया गया है।

उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार निगरानी

जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा निरंतर जांच एवं निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में आकस्मिक जांच के साथ ही प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन एवं व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागीय अमला लगातार क्षेत्रीय निगरानी एवं जांच की कार्रवाई कर रहा है।

  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता

      दो-दो हजार की किस्तों से जुटाई पूंजी, गौ-पालन से प्रतिदिन बेच रहे करीब 100 लीटर दूध रायपुर , 4 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए…

    Read more

    धमतरी में होगा ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’, युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल और रचनात्मकता को नई दिशा देने का मंच

      5 एवं 6 सितंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय आयोजन; प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स, फोटोग्राफर्स, वीडियोग्राफर्स एवं डिजिटल स्टोरीटेलर्स होंगे शामिल धमतरी, 4 सितंबर 2026। युवाओं में…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे