Ro no D15139/23

डिजिटल युग में धमतरी की नई पहल, 5 और 6 सितंबर को आयोजित होगा ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’

रायपुर, 04 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और युवाओं की प्रतिभा को डिजिटल मंचों के जरिए वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से धमतरी जिला प्रशासन एक अनूठी पहल करने जा रहा है। ‘Dhamtari YUVA’ (युवा स्किल अपग्रेडेशन एंड वैल्यू एडिशन) अभियान के अंतर्गत आगामी 5 और 6 सितंबर को दो दिवसीय ‘मॉनसून क्रिएटर्स मीट-अप’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश भर के युवा डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और वीडियोग्राफर्स एक मंच पर एकत्र होंगे, जहां वे अपनी कला को निखारने के साथ-साथ एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकेंगे।

 

*प्रदेश के चर्चित डिजिटल चेहरे साझा करेंगे अनुभव*

 

दो दिवसीय इस समागम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जाने-पहचाने डिजिटल क्रिएटर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें बस्तर से विशाल सागर, बिलासपुर से दीपक पटेल, जगदलपुर से शुभम, दुर्ग से अनुपम सिन्हा तथा धमतरी के खिलेश्वर एवं दोमेन्द्र निषाद प्रमुख हैं। ये सभी युवा मीट-अप में अपनी सफलता की कहानियां और तकनीकी अनुभव साझा करेंगे।

 

*स्थानीय पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान*

 

इस मीट-अप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से धमतरी के प्राकृतिक सौंदर्य, विश्वप्रसिद्ध गंगरेल जलाशय, वनांचल की लोक-परंपराओं और स्थानीय विकास गाथाओं को दुनिया के सामने नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

*स्किल डेवलपमेंट और ब्रांडिंग पर रहेगा जोर*

 

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को निम्नलिखित विषयों पर विशेषज्ञों से सीखने और समझने का अवसर मिलेगा। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन और प्रभावी स्टोरीटेलिंग, वीडियोग्राफी की बारीकियां, पर्सनल ब्रांडिंग और सोशल मीडिया एल्गोरिदम, प्रशासन का मानना है कि इस नेटवर्किंग आयोजन से युवाओं में डिजिटल उद्यमिता और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।

 

*कलेक्टर का वक्तव्य और पंजीयन की जानकारी*

 

कलेक्टर ने इस पहल को युवाओं की प्रतिभा को तराशने का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि युवाओं की तकनीकी दक्षता और नवाचार ही विकास का असली आधार हैं। यह आयोजन प्रदेश की प्रतिभाओं को वैश्विक पहचान दिलाने का महाअभियान साबित होगा। जिला प्रशासन ने राज्य के सभी डिजिटल स्टोरीटेलर्स और युवा क्रिएटर्स को इस मीट-अप में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इच्छुक प्रतिभागी जानकारी और पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर $91 78060 83218 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस