Ro no D15139/23

मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

चिन्हांकित क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर, चिकित्सक और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता

 

धमतरी, 4 सितंबर 2026। जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। बारिश के मौसम में संभावित मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व अनुभवों के आधार पर संवेदनशील एवं चिन्हांकित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा लोगों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में मौसमी बीमारियों की स्थिति सामान्य है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन लगातार निगरानी की जा रही है। चिन्हांकित क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले को सक्रिय रखा गया है तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय दल भेजकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। बुखार, सर्दी-खांसी, उल्टी-दस्त सहित अन्य मौसमी लक्षणों वाले मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है।

 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैदानी स्तर पर मितानिनों, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, घर एवं आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि बुखार अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा शिविर में चिकित्सकीय परामर्श लें।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए समय पर निगरानी, त्वरित जांच और उपचार सबसे महत्वपूर्ण है। जिले में स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को सक्रिय रखते हुए चिन्हांकित क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में बीमारी के मामलों में वृद्धि की सूचना मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य टीम पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। लोगों को भी स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए।

 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मौसमी बीमारियों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों एवं चिकित्सकीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि जिलेवासियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

  • Related Posts

    रायपुर में 7 को सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे अध्यक्षता और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय होंगे मुख्य वक्ता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा…

    Read more

    कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार* विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*   कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर…

    Read more

    NATIONAL

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे