Ro no D15139/23

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई ‘वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़’ की उपलब्धि

श्रीमती पूनम तिवारी का भी रहा उल्लेखनीय योगदान, राज्यपाल के करकमलों से मिला प्रशस्ति-पत्र

 

रायपुर, 3 सितंबर 2026। शिक्षा को अधिक समावेशी, सुलभ एवं तकनीक-सम्मत बनाने की दिशा में कार्यरत वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। टीम द्वारा दृष्टिबाधित एवं सामान्य विद्यार्थियों के लिए 11,000 से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

 

इस अभियान की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुश्री के. शारदा के नेतृत्व में हुई। उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 30 शिक्षक-शिक्षिकाएँ अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ इस अभिनव अभियान में योगदान दे रहे हैं।

 

इस गौरवपूर्ण अभियान में जिला कबीरधाम के शासकीय हाई स्कूल भालूचुवा, विकासखंड बोड़ला में विज्ञान व्याख्याता के पद पर कार्यरत श्रीमती पूनम तिवारी का भी महत्वपूर्ण एवं अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल तथा सीबीएसई पाठ्यक्रम की कक्षा 9वीं एवं 10वीं की विज्ञान पुस्तकों के लिए ऑडियो कंटेंट एवं ऑडियो लेसन तैयार किए हैं। उनके द्वारा 200 से अधिक ऑडियो कंटेंट/वीडियो लेसन तैयार किए जा चुके हैं, जिससे विद्यार्थियों को सुनकर सीखने की सुविधा एवं अध्ययन सामग्री का सहज लाभ मिल रहा है।

 

श्रीमती पूनम तिवारी के इस समर्पित एवं प्रशंसनीय शैक्षणिक कार्य के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रामेन डेका जी के करकमलों से प्रशस्ति-पत्र एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, समर्पण एवं निरंतर योगदान का गौरवपूर्ण प्रमाण है।

 

विद्यालय में भी श्रीमती तिवारी विज्ञान शिक्षण को प्रयोगात्मक एवं रुचिकर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। वे विद्यार्थियों को विज्ञान के विषयों को प्रयोगों एवं गतिविधियों के माध्यम से समझाने के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। मंच संचालन एवं कला के क्षेत्र में भी उन्होंने जिला कबीरधाम में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा विज्ञान एवं अन्य शैक्षणिक विषयों से संबंधित वीडियो समय-समय पर उनके यूट्यूब चैनलों के माध्यम से साझा किए जाते हैं और यह प्रयास निरंतर जारी है, जिसका लाभ विद्यालय के विद्यार्थियों सहित अन्य विद्यार्थियों को भी प्राप्त हो रहा है।

 

3 सितंबर 2026 को लोकभवन, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल श्री रामेन डेका एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छत्तीसगढ़ हेड डॉ. सोनल राजेश शर्मा द्वारा टीम को सम्मान प्रदान किया गया।

 

ऑडियो बुक्स के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री सहज रूप से उपलब्ध हो रही है, वहीं सामान्य विद्यार्थी भी सुनकर सीखने की आधुनिक पद्धति का लाभ उठा रहे हैं। यह पहल शिक्षा में समान अवसर, समावेशिता और तकनीकी नवाचार का अनुकरणीय उदाहरण बन रही है।

 

वर्ल्ड ऑडियो बुक चैनल पर 107 से अधिक प्लेलिस्ट उपलब्ध हैं और इसे अब तक 8 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। टीम का लक्ष्य शीघ्र ही 11,000 ऑडियो बुक्स का लक्ष्य पूर्ण कर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाना है।

 

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

 

श्रीमती पूनम तिवारी की इस उपलब्धि पर शासकीय हाई स्कूल भालूचुवा की प्राचार्या एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने उनके इस योगदान को विद्यालय एवं जिला कबीरधाम के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर विशेष लेख, नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    धनंजय राठौर संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 4 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी हैं, जो…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    नई दिल्ली, 4 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी