Ro no D15139/23

कार्यो में गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही: सीईओ अभिषेक अग्रवाल

निर्माण कार्यों में देरी पर मैदानी कर्मचारियों को लगाई कड़ी फटकार*

विकसित भारत जी राम जी योजना में अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार देने के निर्देश*

 

कवर्धा-दिनांक 04सिंतबर 2026 कलेक्टर कबीरधाम श्रीमती तूलिका प्रजापति के निर्देशानुसार निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,विकसित भारत जी राम जी योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सहित अन्य विभागीय कार्यो की समीक्षा गत दिवस सीईओ जिला पंचायत द्वारा की गई।इस दौरान निर्माण कार्यों में लापरवाही पाए जाने तथा समय-सीमा में कार्य नहीं पूरा नहीं होने पर संबंधित मैदानी कर्मचारियों को सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा कड़ी फटकार लगाई गई। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत ठोस एवं अवशिष्ट प्रबंधन नियम के क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायतो में यूजर चार्ज प्रारंभ करने, आवश्यकता अनुसार सेग्रीगेशन शेड का सुधार करने, कचरा कलेक्शन के कार्य को जिले के सभी ग्राम पंचायतो में प्रारंभ करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ एवं विकासखंड समन्वयक को दिए गए। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट, कचरा कलेक्शन तथा गोबर गैस प्लांट का संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि योजना से आजीविका के नए स्रोतों का सृजन किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों से समन्वय कर अपूर्ण आवास को यथा शीघ्र पूर्ण करने तथा अप्रारंभ आवास को प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं अनियमितता की शिकायत पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सभी आवास का निर्माण हितग्राहियों द्वारा किया जाए। प्रधानमंत्री जनमन आवास के कार्यो में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

 

विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में निर्मित हो रहे बालिका शौचालय एवं मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण कार्य की ग्राम वॉर समीक्षा की गई। स्कूली छात्राओं को बालिका शौचालय के माध्यम से स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत एवं कार्यक्रम अधिकारियों को दिया गया।ग्राम पंचायतो में श्रमिकों की मांग पर रोजगार उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। जल संरक्षण, आजीविका डबरी, निजी डबरी जैसे हितग्राही मूलक कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विहान अंतर्गत अधिक से अधिक समूह की दीदियों को लखपति दीदी की श्रेणी में आगे बढ़ाने निर्देशित करते हुए कहा गया कि समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किया जाए।राज्य शासन द्वारा निर्देशित सभी ऑनलाइन मॉड्यूल पर एंट्री समय पर पूर्ण करने के निर्देश क्षेत्र समन्वयक एवं विकासखंड परियोजना अधिकारियों को दिए गए। पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना,क्षमता विकास निधि एवं 15वें वित्त आयोग के कार्यों की समीक्षा भी की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सभी उपसंचालक पंचायत,सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सभी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड परियोजना अधिकारी, विकासखंड समन्वयक, क्षेत्रीय समन्वयक सहित जिला पंचायत के सभी शाखा प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

        *कंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण*   *जनजातीय समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री*   *विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका*   *नक्सलवाद के अंत के साथ बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस