Ro no D15139/23

जन्माष्टमी के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल, मटकी फोड़ एवं मलखंभ प्रतियोगिताओं में बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह*

 

बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन किया तथा आयोजनों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं उपस्थित नागरिकों का उत्साहवर्धन किया।

अमर अग्रवाल केंद्रीय जेल बिलासपुर में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता एवं जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भक्ति, उल्लास, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। केंद्रीय जेल में आयोजित कार्यक्रम में भी उत्सव का उत्साह और उमंग देखने को मिली। उन्होंने आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसके साथ ही यादव समाज, बिलासपुर द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भी अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विशाल शोभायात्रा में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बना रहे।

करोना चौक युवा मंच द्वारा स्व. कमलकिशोर चौधरी जी की स्मृति में आयोजित मटकी फोड़ एवं मलखंभ प्रतियोगिता में भी विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मटकी फोड़ एवं मलखंभ जैसे आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सुंदर माध्यम हैं। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हमें धर्म, सत्य, कर्म और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

*बैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन समारोह में हुए शामिल*

रेड डायमंड स्पोर्ट्स सेंटर में बिलासपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित योनेक्स सनराइज वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के समापन समारोह में भी बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास की सीख देते हैं। बिलासपुर में इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए बिलासपुर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन एवं आयोजन समिति को बधाई दी।

  • Related Posts

    सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट

      0 795 के स्थान पर 608 अभ्यर्थी ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अर्हकारी अंक नहीं पाने के कारण संख्या हुई कम 0 पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना का प्रावधान नहीं,…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      *भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन कर मुख्यमंत्री ने किया शंख अभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना* *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप