Ro no D15139/23

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में राजनांदगांव की स्वास्थ्य सेवाओं की सकारात्मक तस्वीर, सर्वेक्षण के आकड़े जारी

मातृ स्वास्थ्य, स्वास्थ्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं शिशु स्वास्थ्य के अनेक संकेतकों में उल्लेखनीय प्रगति

 

राजनांदगांव 04 सितम्बर 2026। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (एनएफएचएस-6), 2023-24 के राजनांदगांव जिले से संबंधित आंकड़ों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सकारात्मक उपलब्धियां सामने आई हैं। सर्वेक्षण के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच, गर्भावस्था के दौरान आयरन-फोलिक एसिड सेवन, महिला सशक्तिकरण तथा बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में जिले में स्वास्थ्य बीमा व वित्तीय सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों का प्रतिशत राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के 80.8 प्रतिशत से बढ़कर राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में 94.9 प्रतिशत हो गया है। वहीं 99.4 प्रतिशत परिवारों में बैंक अथवा डाकघर खाता पाया गया है। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। एनएफएचस-6 के अनुसार 99.4 प्रतिशत माताओं को कम से कम एक प्रसव पूर्व जांच जांच प्राप्त हुई, जबकि 85.1 प्रतिशत माताओं ने कम से कम चार एएनसी विजिट पूरी की। प्रथम तिमाही में एएनसी जांच प्राप्त करने वाली माताओं का प्रतिशत 79.8 से बढ़कर 83.4 प्रतिशत हुआ है। गर्भावस्था के दौरान 100 दिन या उससे अधिक आयरन-फोलिक एसिड सेवन करने वाली माताओं का प्रतिशत 52.7 से बढ़कर 81.1 प्रतिशत, जबकि 180 दिन या उससे अधिक सेवन का प्रतिशत 28.1 से बढ़कर 59.6 प्रतिशत हुआ है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है। 10 वर्ष या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं का प्रतिशत 38.9 से बढ़कर 45.5 प्रतिशत तथा इंटरनेट का उपयोग कर चुकी महिलाओं का प्रतिशत 31.6 से बढ़कर 57.0 प्रतिशत हुआ है। स्वयं उपयोग करने वाले बैंक व बचत खाते वाली महिलाओं का प्रतिशत 95.3 प्रतिशत तथा स्वयं उपयोग करने वाला मोबाइल फोन रखने वाली महिलाओं का प्रतिशत 50.4 प्रतिशत दर्ज हुआ है। बाल स्वास्थ्य एवं टीकाकरण में भी जिले की स्थिति महत्वपूर्ण है। एनएफएचस -6 के अनुसार 12-23 माह के 84.2 प्रतिशत बच्चे पूर्ण टीकाकृत पाए गए। इस आयु वर्ग में पोलियो की तीन खुराक 90.5 प्रतिशत, पेंटावेलेंट की तीन खुराक 89.7 प्रतिशत तथा एमसीवी की पहली खुराक 92.2 प्रतिशत बच्चों को प्राप्त हुई। अधिकांश बच्चों का टीकाकरण सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में हुआ। शिशु पोषण के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय सुधार यह है कि जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू कराने वाली माताओं का प्रतिशत एनएफएचस -5 के 20.1 प्रतिशत से बढ़कर एनएफएचस -6 में 61.5 प्रतिशत हुआ है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, परिवार कल्याण तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करते हुए शेष चुनौतीपूर्ण संकेतकों में सुधार के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल के कर-कमलों से हुआ शुभारंभ, लगातार 30वें वर्ष आयोजित हो रहा सेवा कार्य

    रायगढ़। रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ राधे भवन में पूर्व विधायक श्री…

    Read more

    सक्षम योजना से बिंदिया को मिला आर्थिक संबल, किराना दुकान से बनीं आत्मनिर्भर

      पति के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों से जूझ रहीं बिंदिया अब अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का कर रहीं भरण-पोषण “महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सक्षम योजना…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप