Ro no D15139/23

रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक  विजय अग्रवाल के कर-कमलों से हुआ शुभारंभ, लगातार 30वें वर्ष आयोजित हो रहा सेवा कार्य

रायगढ़। रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ राधे भवन में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल के कर-कमलों से किया गया। संघ द्वारा लगातार 30वें वर्ष इस सेवाभावी आयोजन का संचालन किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं मोहल्लेवासियों ने सहभागिता दर्ज कराई।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल ने रायगढ़ कापी निर्माता संघ के सदस्यों को लगातार 30 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी सेवा भावना में निहित होती है। जरूरतमंदों और आम नागरिकों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था करना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा का पुनीत कार्य है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी कार्यों की आज भी उतनी ही आवश्यकता है, जितनी पहले थी। रायगढ़ कापी निर्माता संघ ने तीन दशकों से इस परंपरा को निरंतर बनाए रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य में निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण होती है और 30 वर्षों तक किसी सेवा परंपरा को जारी रखना अपने आप में सराहनीय उपलब्धि है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करते रहने की अपील की।
इस अवसर पर संघ के मुख्य सदस्यों श्री गोविंद अग्रवाल, श्री महेश अग्रवाल, श्री शिव अग्रवाल, श्री रमेश अग्रवाल, श्री नारायण, श्री वासुदेव अग्रवाल एवं श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्री अधीश रतड़िया, श्री कमलेश एवं श्री कालू कंकरवाल सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
संघ के सदस्यों ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस निःशुल्क भोजन शिविर का उद्देश्य सेवा एवं सामाजिक सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना है। शिविर में आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। संघ द्वारा लंबे समय से इस प्रकार के सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।
आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों एवं स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा लगातार 30 वर्षों से किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए संघ के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। नागरिकों ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा इस प्रकार के जनसेवा से जुड़े आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
रायगढ़ कापी निर्माता संघ के सदस्यों ने कहा कि भविष्य में भी सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। 30 वर्षों से चली आ रही यह सेवा परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी समाजसेवा की प्रेरणा बने, यही संघ का उद्देश्य है।
  • Related Posts

    Live श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्री श्री राधा रास बिहारी जी मंदिर टाटीबंध

    Read more

    सक्षम योजना से बिंदिया को मिला आर्थिक संबल, किराना दुकान से बनीं आत्मनिर्भर

      पति के निधन के बाद कठिन परिस्थितियों से जूझ रहीं बिंदिया अब अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का कर रहीं भरण-पोषण “महिलाओं को सशक्त बनाने वाली सक्षम योजना…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप