Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बिंदु को मिला मातृत्व काल में आर्थिक संबल

 
5,000 की सहायता से पौष्टिक आहार और बच्चे के भरण-पोषण में मिली मदद
ग्राम मेंड्राकला की बिंदु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2026/   मातृत्व के दौरान महिलाओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल तथा पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित शर्तों की पूर्ति पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस सहायता से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व काल में पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग मिलता है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मेंड्राकला की रहने वाली श्रीमती बिंदु मानिकपुरी ने योजना से मिले लाभ और अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उनके पति गुलशन कुमार मानिकपुरी कृषि कार्य करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण गर्भावस्था के दौरान पोषण और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।

बिंदु ने बताया कि जब वह पहली बार गर्भवती हुईं, तब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से उन्होंने योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्हें कुल 5,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। योजना के तहत पहली किश्त के रूप में 3,000 की राशि मिली। इसके बाद प्रसव के पश्चात बच्चे का आवश्यक टीकाकरण पूर्ण होने पर उन्हें 2,000 की दूसरी किश्त प्राप्त हुई।

पौष्टिक आहार और भरण-पोषण में मिली मदद

श्रीमती बिंदु ने बताया कि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता उनके लिए उस समय बेहद उपयोगी साबित हुई, जब परिवार को अतिरिक्त खर्चों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग अपने और अपने बच्चे के भरण-पोषण तथा खान-पान और पौष्टिक आहार की जरूरतों को पूरा करने में किया।

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था और प्रसव के बाद मां तथा बच्चे के स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार बेहद जरूरी होता है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई बार आवश्यक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। ऐसे समय में योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें काफी राहत दी।

बिंदु ने कहा कि सरकार की ओर से मिली इस सहायता से उन्हें मातृत्व काल में अपने स्वास्थ्य और बच्चे के पोषण पर ध्यान देने में मदद मिली। आर्थिक सहयोग मिलने से परिवार पर पड़ने वाला अतिरिक्त वित्तीय दबाव भी कम हुआ।

योजना ने बढ़ाया महिलाओं का आत्मविश्वास
बिंदु ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना केवल आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह मातृत्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षा और सहयोग का एहसास भी कराती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए ऐसी सहायता विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे वे अपने और अपने बच्चे के स्वास्थ्य तथा पोषण संबंधी जरूरतों पर ध्यान दे पाती हैं।

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा योजना की जानकारी देने और लाभ दिलाने में सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है, जिससे पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार
योजना से मिली आर्थिक सहायता के लिए बिंदु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान मिलने वाली यह सहायता उनके लिए काफी उपयोगी है।

बिंदु ने कहा, “इस योजना से हम महिलाओं को सशक्त किया गया है। मुझे गर्भावस्था और प्रसव के बाद जो आर्थिक सहायता मिली, उससे मेरे और मेरे बच्चे के भरण-पोषण तथा पौष्टिक आहार में मदद मिली। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव भैया को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।”

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने में सहयोग दिया जा रहा है। मातृत्व काल समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बन रही है।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?