Ro no D15139/23

झीरम मामले में आया फैसला न्यायपालिका की निष्पक्षता और एनआईए की सशक्त जाँच का परिणाम : किरण देव

 

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एनआईए कोर्ट के फैसले का स्वागत कर सवाल दागा : भूपेश बघेल स्पष्ट करें, जेब में कौन-सी पर्ची लेकर घूमते थे?*

*लोकतंत्र के इतिहास के सबसे बर्बर नक्सली हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को 13 वर्षों बाद मिला सम्बल : देव*

*”नक्सलवाद के समूल विनाश और अंतिम व्यक्ति तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार संकल्पित”*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की विशेष अदालत द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है। यह फैसला उन सभी 31 निर्दोष नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और वरिष्ठ नेताओं की आत्मा को शांति प्रदान करने वाला है, जिन्होंने 25 मई 2013 को माओवादी आतंक के ताण्डव में अपने प्राण गँवाए थे। श्री देव ने इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पार्टी पर भी कड़ा प्रहार किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि झीरम घाटी का हमला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे नृशंस और कायरतापूर्ण हमला था जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके सुपुत्र दिनेश पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर के जननायक महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार समेत कई वरिष्ठ नेताओं, जाँबाज सुरक्षाकर्मियों और आम कार्यकर्ताओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया था। श्री देव ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता लम्बे समय से इस मामले का सच सामने आने की प्रतीक्षा कर रही थी। सभी चाहते थे कि इस मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ हो और सच्चाई सबके समक्ष आए। एनआईए की जाँच टीम और अभियोजन पक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री देव ने कहा कि 101 गवाहों के साक्ष्य और पुख्ता दस्तावेजी प्रमाणों के आधार पर अदालत ने इन 10 लोगों को दोषी करार दिया है। एक आरोपी की विचारण के दौरान मृत्यु हो गई थी। यह सिद्ध करता है कि कानून के हाथ बहुत लम्बे हैं और किसी भी अपराधी या आतंकी को न्याय की जद से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा। झीरम के दोषियों को कानून सम्मत कठोरतम दण्ड मिलेगा जो भविष्य में देश और राज्य के खिलाफ हथियार उठाने वाले राष्ट्रविरोधी तत्वों के लिए एक कड़ा सबक बनेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने भूपेश बघेल द्वारा जेब में सबूत होने के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि बघेल जेब से पर्ची निकाल-निकाल कर दिखाते थे और कहते थे कि हमारे पास सारे सबूत हैं। क्या वह कोई सट्टा-पट्टी थी, जिसे वे जेब में रखते और निकालते रहते थे? उन्हें 5 साल का कार्यकाल मिला, लेकिन 5 साल का समय भी बघेल के लिए उन सबूतों को न्यायालय (कोर्ट) के सामने पेश करने के लिए कम पड़ गया। श्री देव ने कहा कि अब बघेल को जवाब देना चाहिए कि आखिर वह कौन-सा कागज था जिसे वे 5 वर्षों तक कोर्ट में पेश नहीं कर सके। कांग्रेस नेताओं द्वारा नक्सलियों के प्रति दिखाई जाने वाली सहानुभूति पर भी श्री देव ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए याद दिलाया कि कुछ समय पूर्व कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव ने नक्सलियों को अपना ‘रोल मॉडल’ बताया था, वहीं कांग्रेस नेता राज बब्बर ने उन्हें ‘क्रांतिवीर’ और ‘क्रांतिकारी’ बताया था। कांग्रेस पार्टी का यह कैसा चरित्र है जहाँ हमेशा नक्सलियों के पक्ष में बयानबाजी की जाती है? कांग्रेस को अब अपनी इस राजनीति पर प्रदेश और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में भाजपा की नीतियों के तहत नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के बल पर बस्तर में शांति, विकास और विश्वास का नया दौर शुरू हो चुका है। भाजपा सरकार राज्य से लाल आतंक के पूर्ण खात्मे और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित

    शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- रामविचार नेताम*   रायपुर, 05 सितंबर 2026/ कृषि विकास एवं कल्याण, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री…

    Read more

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से बिंदु को मिला मातृत्व काल में आर्थिक संबल

      5,000 की सहायता से पौष्टिक आहार और बच्चे के भरण-पोषण में मिली मदद ग्राम मेंड्राकला की बिंदु ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 05 सितम्बर…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात