Ro no D15139/23

शिक्षक दिवस समारोह – संडे स्कूल

रायपुर । रविवार को संडे स्कूल कार्यकारणी कमिटी के द्वारा शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभु की आराधना, वचन, शिक्षकों का सम्मान एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं प्रेमपूर्वक मनाया गया।
आराधना का संचालन शैरी मसीह एवं प्रीति दास के द्वारा किया गया।
संडे स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर गीतों के माध्यम से प्रभु की महिमा एवं स्तुति की गई।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रूपिका लॉरेंस – प्रिंसिपल, सालेम इंग्लिश स्कूल
रूचि धर्मराज – सचिव, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, किरण सिंग – कोषाध्यक्ष, सेंट पॉल्स कैथेड्रल, मोनू डेनियल – पास्टोरेट कमिटी सदस्य
जॉन राजेश पॉल– अध्यक्ष, पास्टरेट कोर्ट, डिक्सन बैंजामिनडायोसिसन संडे स्कूल कोऑर्डिनेटर और रीता चौबे जी – पूर्व पास्टोरेट कमिटी सदस्या।
आज का वचन एवं संदेश रूपिका लॉरेंस के द्वार साझा किया गया।
विषय:
“एक शिक्षक की भूमिका, जिम्मेदारी और प्रभु की सेवा में उसका महत्व”
उन्होंने शिक्षक की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा प्रभु की सेवा में एक शिक्षक के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बच्चों एवं उपस्थित सभी लोगों को विस्तारपूर्वक समझाया। शिक्षक दिवस पर विशेष संदेश जॉन राजेश पॉल ने बच्चों को Teacher’s Day के महत्व के बारे में बताया। शिक्षकों के सम्मान, उनके योगदान एवं जिम्मेदारियों से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
रूचि धर्मराज जी ने भी बाइबल के आधार पर शिक्षक दिवस के महत्व को समझाया तथा शिक्षकों की भूमिका और प्रभु की सेवा के विषय में बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
संडे स्कूल शिक्षकों का सम्मान
संडे स्कूल के सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया।
मुख्य चर्च आराधनालय में संडे स्कूल परिवार एवं बच्चों की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप पेन एवं डायरी भेंट की गई।
आज का भेंट (Offering) संडे स्कूल के बच्चों के द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम के अंत मे रूपिका लॉरेंस के द्वारा अंतिम प्रार्थना की गई। इसके पश्चात शिक्षक दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक एवं आशीषपूर्ण समापन किया गया. नाश्ते की व्यवस्थ जे. वाघे एवं परिवार, इमानुएल सिंग एवं संडे स्कूल परिवार के द्वारा की गई। कार्यक्रम में संडे स्कूल कार्यकारणी कमिटी अध्यक्ष प्रीति यादव , उपाध्यक्ष जय किरण प्रकाश, सचिव जेवियर जे विक्टर , कोषाध्यक्ष जोसपिन वाघे सदस्य रोमा लिया जॉन , जागृति जॉन, अनिता पॉल, शेरी मसीह, प्रीति दास, करुणा मैरी पीटर, क्षेत्रीय संडे स्कूल से जैकलिन डगलस बिसाल, मधुरिमा पीटर की गरिमामयी उपस्थिति रहीं।

  • Related Posts

    डिजिटल छत्तीसगढ़- अब ज़मीन के सीमांकन के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर

      नया मॉड्यूल 7 दिनों के भीतर लागू करने के निर्देश,पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन रायपुर, 07 सितंबर 2026/ राज्य सरकार के राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग ने आम जनता को बड़ी…

    Read more

    छत्तीसगढ़- सात सिंचाई योजनाओं के लिए 30.74 करोड़ रूपए स्वीकृत

      किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिले के हजारों हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा फायदा रायपुर, 07 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी