Ro no D15139/23

मिनी माता सम्मान के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक

 

धमतरी, 09 सितंबर 2026/ छ.ग. शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ एवं ’’वीरांगनी’’ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला की प्रविष्टियां जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी में 5 अक्टूबर 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के वेवसाईड www.dhamtari.gov.in में देखा जा सकता है।
विभाग द्वारा दिये जाने वाले पुरस्कार-सम्मान का विवरण निम्नानुसार है –
महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग या अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के उत्थान देतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओ अशासकीय संस्थाओं के योगदान की प्रात्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदान किया जाता है।
महिलाओं के उत्पीडन के खिलाफ संघर्ष नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष माता बहादुर कलारिन सम्मान प्रदान किया जाना है।
महिलाओं विशेष कर वीरता शौये साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को राशता करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष वीरांगनी रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है। इसके तहत एक महिला को 02 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने प्रावधान है। मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान), ’’माता बहादुर कलारिन सम्मान’’ एवं ’’वीरांगनी रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति’’ पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित है।

  • Related Posts

    युवाओं को मिलेगा विकसित भारत का विजन रखने का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में करें सहभागिता

      माय भारत पोर्टल पर जारी है 20 सवालों की प्रश्नोत्तरी बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा पहुंचेंगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता तक धमतरी, 09 सितंबर 2026/ विकसित भारत…

    Read more

    वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

      17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन जनभागीदारी के साथ अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के दिए निर्देश आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर