Ro no D15139/23

मल्टी-परपस इंडोर हॉल के लिए 5 करोड़ मंजूर क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्वीकृत की राशि

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

रायपुर. 14 अक्टूबर 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के लछनपुर में मल्टी-परपस इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 99 लाख 82 हजार रुपए मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत एक एकड़ में इसका निर्माण किया जाएगा। श्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश आज जारी कर दिया है।

लछनपुर में बनने वाले इस मल्टी-परपस इनडोर हॉल में वॉलीबॉल, हैंडबॉल बास्केटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और मार्शल आर्ट जैसे खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके निर्माण से अंचल के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए सर्वसुविधायुक्त अधोसंरचना मिलेगी। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को संवारने, तराशने और विभिन्न खेलों के आयोजनों में भी मदद मिलेगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      आवेदन 21 अक्टूबर तक धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में टेक्सी ड्रायवर, रिटेल (सेल्समेन) और सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया…

    Read more

    ‘सुकमा कनेक्ट 2.0’ को मिली राष्ट्रीय पहचान, देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम छोर तक नागरिक सेवाएं पहुंचाने की पहल को मिली नई गति 24 घंटे बहुभाषी कॉल सेंटर और मोबाइल सेवा वैन से घर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका