Ro no D15139/23

ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का हुआ शुभारंभ

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ढोडिया में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने कहा कि कृषि सूचना केंद्र के माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी, नवीन कृषि पद्धतियों एवं वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराया जाएगा तथा विद्यार्थियों को ग्रामीण परिवेश में व्यावहारिक कृषि अनुभव मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को कृषि संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगा। साथ ही विद्यार्थियों को किसानों के साथ प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणों के लिए विभिन्न कृषि आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शित मॉडलों के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल उत्पादन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि की नवीनतम विधियों के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए कृषि मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर रावे समन्वयक डॉ. शिवाजी लिमजे, प्राध्यापक- डॉ. नितिन तुर्रे, डॉ. मनोज कुमार चंद्राकर, डॉ. द्विवेदी प्रसाद, डॉ. डिकेश्वर निषाद, डॉ. पूजा साहू, डॉ. महेंद्र कुमार देशमुख, डॉ. संतोष, डॉ. शिशिर प्रकाश शर्मा, ग्राम ढोडिया के सरपंच श्री ढिल्लूराम साहू, पंचगण एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना से पुष्प उत्पादन को मिल रहा बढ़ावा – कृषक  घनश्याम साहू गेंदा फूल की खेती के साथ विभिन्न सब्जियों का कर रहे उत्पादन

      – फसल विविधीकरण से सशक्त हो रही उद्यानिकी खेती राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा उद्यानिकी फसलों के विस्तार एवं पुष्प उत्पादन को प्रोत्साहित करने फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना…

    Read more

    – बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार

      – आवास निर्माण के मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी