Ro no D15139/23

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक समानता, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा बाल विवाह की रोकथाम, पीसीपीएनडीटी एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा बालिकाओं के प्रति सम्मान, समानता और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस में जन-जागरूकता प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता-रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत श्रीमती किरण विनोद बारले, श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा, श्रीमती बीरम बाई मण्डावी, समाज सेवी श्रीमती मधुलिका रामटेके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी एवं कार्यालय अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना से पुष्प उत्पादन को मिल रहा बढ़ावा – कृषक  घनश्याम साहू गेंदा फूल की खेती के साथ विभिन्न सब्जियों का कर रहे उत्पादन

      – फसल विविधीकरण से सशक्त हो रही उद्यानिकी खेती राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। शासन द्वारा उद्यानिकी फसलों के विस्तार एवं पुष्प उत्पादन को प्रोत्साहित करने फ्लोरीकल्चर हब प्रोत्साहन योजना…

    Read more

    – बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से दीपिका साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार

      – आवास निर्माण के मिली 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्क शेड योजना बुनकर परिवारों…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी