Ro no D15139/23

अपूर्ण निर्माण कार्यों पर कलेक्टर सख्त, हाट बाजार शेड निरस्त करने के निर्देश; अधिकारियों से मांगा जवाब

 

जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने विकासखंड दुलदुला के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर हाट बाजार शेड, कृषि उपज मंडी, पंचायत भवन, मिनी स्टेडियम एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कार्य अपूर्ण पाए जाने तथा कुछ कार्यों में निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने संबंधित निर्माण एजेंसियों के विरुद्ध कार्य निरस्त करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने और लापरवाही पर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री व्यास ने ग्राम बंगूरकेला में हाट बाजार के लिए बनाए जा रहे शेड का निरीक्षण किया। कार्य अपूर्ण पाए जाने पर उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्य निरस्त करने के निर्देश दिए। इसी दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से ग्रामीण सचिवालय की बैठकों के आयोजन एवं संचालन की जानकारी भी ली। साथ ही, नवनिर्मित पंचायत भवन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात ग्राम चटकपुर में हाट बाजार के लिए प्रस्तावित शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्य को तत्काल निरस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कस्तूरा में कृषि उपज मंडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी परिसर की सुरक्षा के लिए शीघ्र घेराव कराने, भूमि का सीमांकन करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के लिए कहा, ताकि मंडी परिसर का व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
ग्राम पंचायत कादोपानी में शौचालय निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही, कदोपानी से जामटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी की जाए तथा निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय करते हुए गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपूर्ण कार्यों और लापरवाही के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख रुपये तक कमा रहीं जल कुमारी

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू कि   *स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, सूअर पालन से शुरू हुआ सफर किराना दुकान, आटा-धान चक्की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी