Ro no D15139/23

स्कूलों के समीप तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर संयुक्त कार्रवाई, छह मेडिकल स्टोर्स एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2026/ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन एवं कलेक्टर के मार्गदर्शन में तहसील पत्थलगांव के बागबहार क्षेत्र में औषधि निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान स्कूलों के 100 गज के दायरे में स्थित पान ठेलों एवं किराना दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 की धारा 6(ख) के अनुसार, किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। यह कार्यवाही COTPA अधिनियम के तहत की गई है।
इसके साथ ही पत्थलगांव स्थित छह मेडिकल स्टोर्स – बंसल मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, गोयल मेडिकल एजेंसी, पटेल मेडिकल, अग्रोहा मेडिकल स्टोर्स, न्यू चंद्रहासिनी मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर्स नियमानुसार संचालित पाए गए। इसके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पत्थलगांव के ब्लड स्टोरेज सेंटर एवं औषधि भंडार गृह का भी निरीक्षण किया गया। औषधि भंडार गृह में सीजीएमएससी से प्राप्त एवं स्थानीय क्रय के माध्यम से खरीदी गई दवाइयों को अलग-अलग रैक में व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, एक्सपायरी दवाइयों को नियमानुसार पृथक रैक में रखने के लिए निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख रुपये तक कमा रहीं जल कुमारी

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू कि   *स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, सूअर पालन से शुरू हुआ सफर किराना दुकान, आटा-धान चक्की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी