Ro no D15139/23

बिटिया @Work के तहत छात्राओं ने जाना सखी वन स्टॉप सेंटर का कामकाज

*सखी सेंटर की सुविधाओं, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी*

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026/ बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और भविष्य के अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से सूरजपुर में ‘बिटिया @Work’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवापारा की छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, सूरजपुर का भ्रमण कराया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शुभम बंसल के मार्गदर्शन में हुए इस भ्रमण के दौरान छात्राओं को सखी वन स्टॉप सेंटर की संरचना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि संकटग्रस्त महिलाओं को केंद्र में एक ही स्थान पर किस प्रकार सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही समाज में सेंटर की भूमिका और महिला सुरक्षा के लिए संचालित सेवाओं से भी परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं सेवाओं ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, घरेलू हिंसा अधिनियम, महिला कोष, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के उपाय भी बताए गए।

छात्राओं को शासकीय सेवाओं में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, विभिन्न पदों की कार्यप्रकृति तथा समाज और राष्ट्र के विकास में प्रशासनिक संस्थाओं की भूमिका के बारे में भी बताया गया। उन्हें अपने भविष्य के लिए लक्ष्य तय करने, स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने और व्यावसायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

‘बिटिया @Work’ अभियान बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने के कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने की दिशा में सार्थक पहल है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को महिला सुरक्षा और सहायता तंत्र की जानकारी मिलने के साथ ही करियर के विविध अवसरों को समझने का अवसर मिलता है।

  • Related Posts

    ( राजनांदगांव समाचार) राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति

    राजनांदगांव जिले में सड़क निर्माण के 6 कार्यों के लिए 14.89 करोड़ रूपए की स्वीकृति – लगभग 13.81 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम…

    Read more

    सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू किया व्यवसाय, अब सालाना दो लाख रुपये तक कमा रहीं जल कुमारी

    *सेवा संकल्प अभियान-2026*   *सेवा की कहानी: महज 1500 रुपये से शुरू कि   *स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, सूअर पालन से शुरू हुआ सफर किराना दुकान, आटा-धान चक्की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी