Ro no D15139/23

महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगेंगी विशेष कक्षाएं, नवंबर में होगा युवा फेस्ट

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम पीयूष तिवारी ने ली प्राचार्यों की बैठक, रोजगारपरक शिक्षा और कौशल विकास पर दिया जोर

 

धमतरी, 15 अक्टूबर 2026।युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले के महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। महाविद्यालयों में व्यापमं, लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित करने तथा आईटीआई में रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कुरूद जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में एसडीएम पीयूष तिवारी ने संस्थानों के प्राचार्यों को वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में महाविद्यालयों एवं आईटीआई में विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, विभिन्न संकायों की स्वीकृत सीटों और प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की गई। एसडीएम श्री तिवारी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए भी प्रोत्साहित करें। इससे युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और वे समाज के विकास में सक्रिय योगदान दे सकेंगे।

 

### प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार पर विशेष ध्यान

 

बैठक में महाविद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, आईटीआई संस्थानों को विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सके।

 

कृषि महाविद्यालय को जनपद क्षेत्र के किसी उन्नत कृषि वाले गांव को गोद लेने का सुझाव दिया गया। इसके माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी ग्रामीण किसानों तक पहुंचाई जा सकेगी। इससे किसानों को लाभ मिलने के साथ कृषि महाविद्यालय की गतिविधियों का ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ाव भी मजबूत होगा।

 

### नवंबर में आयोजित होगा युवा फेस्ट

 

बैठक में नवंबर माह में प्रस्तावित युवा फेस्ट की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक, जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी ने बताया कि युवा फेस्ट महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

युवा फेस्ट का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना तथा विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

 

बैठक में कुरूद, भखारा, सिर्री, जीजामगांव, सिलौटी और मगरलोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के महाविद्यालयों, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई के प्राचार्य उपस्थित रहे। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद तथा बीआरसीसी कुरूद सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी