Ro no D15139/23

बाल विवाह रोकने पंचायत सचिवों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

बाल विवाह में सहयोग करने वालों पर भी होगी कानूनी कार्रवाई, दो साल तक की सजा का प्रावधान

 

धमतरी, 15 अक्टूबर 2026। बाल विवाह की रोकथाम और इसके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद पंचायत धमतरी एवं मगरलोड के सभा कक्ष में प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर श्री अविनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा के निर्देशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री महेश मरकाम के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में ग्राम पंचायत सचिवों, महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

 

### बाल विवाह में सहयोग करने वाले भी होंगे जिम्मेदार

 

कार्यशाला में बताया गया कि बाल विवाह कराना कानूनन अपराध है। बाल विवाह में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसमें विवाह कराने वाले पुरोहित, टेंट संचालक, भोजन बनाने वाले, बारात के लिए वाहन उपलब्ध कराने वाले, विवाह कार्ड छापने वाले, बैंड-बाजा संचालक तथा अन्य सहयोगी भी शामिल हो सकते हैं।

 

बाल विवाह की सूचना मिलने पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी संबंधित बालिका की जन्मतिथि एवं आयु का सत्यापन कर नियमानुसार जांच करेंगे। जांच के बाद आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अधिनियम के तहत दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों को दो वर्ष तक के कारावास, एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता है।

 

### सूचना मिलते ही करें सूचित

 

कार्यशाला में कहा गया कि किसी भी परिवार में नाबालिग बालिका का विवाह नहीं होना चाहिए। बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर **112 या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098** पर सूचना दी जा सकती है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह के प्रति जागरूकता फैलाने तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।

 

### ये रहे उपस्थित

 

कार्यशाला में धमतरी से बाल संरक्षण अधिकारी श्री आनंद पाठक, गैर संस्थागत संरक्षण अधिकारी श्री यशवंत बैंस, मगरलोड से विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री प्रमोद अमृत, चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक श्री नीलम साहू, परियोजना अधिकारी श्री सुमीत गंडेचा, चाइल्ड हेल्पलाइन के श्री अनुराग खलखो सहित गणेश कुमार सेन, गिरधारी लाल साहू, तुलेश्वर कुमार साहू, लीलेश्वर ध्रुव एवं संदीप पांडे उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी