Ro no D15139/23

सेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगी मप्र सेमीकॉन समिट- 2026

सेमीकंडक्टर सेक्टर में है व्यापक अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की समिट की तैयारियों की समीक्षा

 

भोपाल : IMNB NEWS AGENCY

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश सेमीकॉन समिट-2026 तैयारियों की समीक्षा की। यह समिट आगामी 23 एवं 24 अक्टूबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। निवेश, उद्योग सहभागिता, स्टार्ट-अप, अनुसंधान एवं कौशल को नई दिशा देने के लिए हो रही एमपी सेमीकॉन समिट-2026 में 1 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें 75 से अधिक एग्जीबिटर्स एवं बिजनेस टू बिजनेस मीटिंग्स, 08 प्रमुख पैनल डिस्कशन्स एवं 05 राउंड टेबल मीटिंग्स होंगी। साथ ही विद्यार्थियों एवं युवा नवाचारियों का उद्योग विशेषज्ञों एवं नीति निर्माताओं के साथ सीधा संवाद भी कराया जाएगा। समिट में केन्द्र सरकार के वरिष्ठतम अधिकारी, नीति आयोग के सदस्य, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के सीईओ एवं उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ ही देश की अग्रणी कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। समिट में सेमीकंडक्टर पॉलिसी एवं निवेश प्रस्तुति के अलावा एमओयू/एलओएल तथा निवेश घोषणायें भी की जाएंगी।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में वृहद और दीर्घकालिक अवसर मौजूद है। सरकार इस दिशा में पूरी तैयारी के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एमपी सेमीकान समिट में आने वाले सभी निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स एवं प्रतिभागियों को राज्य सरकार की मप्र सेमीकॉन पॉलिसी की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी जाए।

 

इंदौर में समिट का शुभारंभ 23 अक्टूबर को होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट का शुभारंभ कर मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर हब के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार का विज़न शेयर करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस समिट में आयोजित एक्स्पो का अवलोकन भी करेंगे। समिट में प्रमुख सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतिभागियों को मप्र सेमीकॉन पॉलिसी के बारे में बतायेंगे। समिट को देश-विदेश से आए इंडस्ट्री लीडर्स भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट में आए इन्वेस्टर्स के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स भी करेंगे।

 

इन्दौर समिट के आयोजन से मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश के प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने, राज्य की नीति, औद्योगिक भूमि, आधारभूत संरचना और प्रतिभा क्षमता प्रदर्शित करने, निवेश घोषणाओं, एमओयू, एलओआई और रणनीतिक साझेदारियों को गति देने तथा स्टार्ट-अप, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, कौशल विकास तथा उद्योग-अकादमिक सहयोग को और भी मजबूत करने के लक्ष्य को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी।

 

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री एम. सेल्वेंद्रम, मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी, संचालक जनसम्पर्क श्री अरविन्द दुबे एवं अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी

    खरीफ वर्ष 2026 में सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाने के लिए भावांतर योजना लागू किए जाने की स्वीकृति : अन्नदाताओं के हक में बड़ा फैसला प्रदेश के सर्वांगीण विकास को…

    Read more

    प्रधानमंत्री मोदी के संवेदनशील एवं जनहितैषी निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना आभार

      भोपाल : IMNB NEWS AGENCY   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम’ को वित्त वर्ष 2030-31 तक निरंतर जारी…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी