Ro no D15139/23

नवरात्रि के छठे दिन जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र

Navratri 2026 Day 6:   का छठा दिन आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को है. इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की उपासना करने से भक्तों को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है. माता की कृपा से जीवन के कष्ट, भय और परेशानियां दूर होने की मान्यता है. आइए जानते हैं मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, प्रिय भोग, शुभ रंग और मंत्र.

मां कात्यायनी पूजा का शुभ मुहूर्त

16 अक्टूबर 2026 को मां कात्यायनी की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं. भक्त अपनी सुविधानुसार इन समयों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:52 बजे से 05:40 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:51 बजे से 06:16 बजे तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 05:51 बजे से रात 07:06 बजे तक

कैसा है मां कात्यायनी का स्वरूप?

का स्वरूप दिव्य, भव्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है. उनकी चार भुजाएं हैं. माता के दाहिने हाथों में अभय और वर मुद्रा है, जबकि बाएं हाथों में तलवार और कमल सुशोभित हैं. मां सिंह पर सवार रहती हैं. उनका यह स्वरूप भक्तों को साहस, शक्ति और निर्भयता का संदेश देता है.

मां कात्यायनी की पूजा विधि

  • सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें.
  • मां कात्यायनी का ध्यान करते हुए उन्हें कमल का फूल अर्पित करें.
  • पंचोपचार विधि से माता की पूजा करें.
  • मां को लाल फूल, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर चढ़ाएं.
  • घी या कपूर जलाकर माता की आरती करें.
  • अंत में मां के मंत्रों का जाप करें और सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें.

मां कात्यायनी की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं में मां कात्यायनी को मनोकामनाएं पूरी करने वाली देवी माना जाता है. उनकी आराधना से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आने और विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने की मान्यता है. पौराणिक कथा के अनुसार, ब्रज की गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए यमुना तट पर मां कात्यायनी की पूजा की थी. इसी वजह से विवाह की कामना करने वाले भक्त भी माता की विशेष आराधना करते हैं.

मां कात्यायनी का प्रिय भोग और शुभ रंग

मान्यता है कि मां कात्यायनी को शहद प्रिय है. इसलिए नवरात्रि के छठे दिन माता को शहद या शहद से बना हलवा अर्पित किया जाता है. इस दिन ग्रे रंग के वस्त्र पहनना भी शुभ माना जाता है. भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ माता की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं.

मां कात्यायनी के मंत्र

बीज मंत्र: ॐ देवी कात्यायन्यै नमः

वैकल्पिक मंत्र: ॐ ह्रीं नमः

स्तुति मंत्र

चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना.

कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी

ध्यान मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता.

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

  • Related Posts

    Jaguar-Land Rover से Volvo तक की मालिक थी Ford, फिर क्या हुआ कि बेचनी पड़ी कंपनी? भारत में समेटा कारोबार, पढ़िए ये उतार-चढ़ाव भरी पूरी कहानी

    एक कंपनी, जिसने कारों को अमीरों के गैराज से निकालकर आम लोगों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई. एक ऐसा ब्रांड, जिसने Jaguar, Land Rover, Volvo और Aston Martin जैसी…

    Read more

    4 दिन में फिल्म से निकाली गईं, सेट पर मां का हुआ अपमान, ‘दूसरी औरत’ का टैग… आसान नहीं थी ड्रीम गर्ल की राह

    Hema Malini Birthday Special: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की जिंदगी सिर्फ शोहरत और खूबसूरती की कहानी नहीं है. करियर की शुरुआत में फिल्म से निकाले जाने का झटका लगा,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस