Ro no D15139/23

घर बैठे 1076 पर की शिकायत और मिल गई शौचालय निर्माण की स्वीकृति

छः ग. में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बन रही आम जनता का ‘सेवा सेतु’

​रायपुर,16 अक्टूबर 2026/सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की मजबूरी अब पुरानी बात होती जा रही है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 जरूरतमंद नागरिकों के लिए एक मजबूत ‘सेवा सेतु’ साबित हो रही है, जिसके जरिए घर बैठे ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। इसकी एक बेहतरीन मिसाल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम टेढ़ीभदरा आश्रित ग्राम गगोरीटाडा में देखने को मिली है, जहां एक छोटी सी फोन कॉल ने रोहित कुमार लहरे के घर शौचालय निर्माण का रास्ता साफ कर दिया।

​घर बैठे दर्ज कराई थी समस्या

​ग्राम गगोरीटाडा निवासी रोहित कुमार लहरे को व्यक्तिगत शौचालय की सख्त आवश्यकता थी, लेकिन इसके लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। उन्होंने घर बैठे ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन के माध्यम से यह मामला संबंधित विभाग तक पहुंचा, जिसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत रोहित के व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति तत्काल जारी कर दी।

​प्रशासनिक संवेदनशीलता और नियमित समीक्षा का असर

​मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन का मुख्य उद्देश्य यही है कि योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस दिशा में जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।
​कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और अन्य माध्यमों से मिलने वाली जनसमस्याओं की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं कि हर आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई हो ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

​दूरस्थ अंचलों के लिए वरदान बनी हेल्पलाइन

​मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बिना किसी कागजी भागदौड़ के सीधे शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की इस सुविधा ने आम लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। रोहित कुमार लहरे का यह मामला इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक संवेदनशीलता और डिजिटल गवर्नेंस के तालमेल से कैसे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा

      उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा का सख्त रुख, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में अनियमितता पर दो ठेकेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज बैगा जनजाति के 9 हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम…

    Read more

    बिहान ने ममता राजवाड़े को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह, किराना और फोटोकॉपी दुकान से कमा रहीं 25 से 30 हजार रूपये प्रतिमाह

      स्व-सहायता समूह से जुड़कर बढ़ा आत्मविश्वास, मिक्सर मशीन किराए पर देकर भी बढ़ाई आमदनी रायपुर,16 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस