
*सेवा की कहानी*
राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित उन्नत उपकरण सहायता योजना बुनकरों को आधुनिक एवं उन्नत उपकरण उपलब्ध कराकर उनके कार्य को आसान बनाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्नत उपकरण सहायता योजना अंतर्गत बुनकारों को नए उन्नत करघे एवं सहायक उपकरण प्रदान की जाती है। राजनांदगांव विकासखंड के पदुमतरा बुनकर समिति में कार्यरत श्रीमती प्रेमिन यादव को उन्नत उपकरण सहायता योजना के तहत लोहे की मशीन उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले लकड़ी की मशीन से बुनकरी का कार्य करती थीं, लेकिन मशीन खराब हो जाने के कारण काम करने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्नत उपकरण सहायता योजना के तहत मिली लोहे की मशीन उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई है।
श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है और उनकी कमाई में भी लाभ मिल रहा है। उन्नत उपकरण की उपलब्धता ने उनके कार्य को नई गति प्रदान की है तथा आजीविका को सुदृढ़ बनाने में सहयोग दिया है। श्रीमती प्रेमिन यादव ने उन्नत उपकरण सहायता योजना के तहत नए उन्नत करघे एवं सहायक उपकरण मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नई लोहे की मशीन मिलने से उनका काम पहले से बेहतर हो रहा है। इससे उत्पादन अच्छा हो रहा है और उन्हें अच्छी कमाई भी हो रही है।









