Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

*सेवा की कहानी*

 

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे हितग्राही अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास का निर्माण कर सकें। नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के श्वेता पारा वार्ड क्रमांक 7 निवासी श्री अजय वैष्णव को शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत पक्का मकान निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इससे पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था। जिसके कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

श्री अजय वैष्णव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से पक्के मकान का निर्माण कराया। अब उनका परिवार सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवास में निवास कर रहा है। पक्का मकान बनने से मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिली है और परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। स्वयं के पक्के मकान का सपना साकार होने से परिवार में खुशियों का माहौल है। श्री अजय वैष्णव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के माध्यम से पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिली सहायता से उनका पक्का मकान का सपना पूरा हुआ है और अब उनका परिवार बेहतर सुविधाओं के साथ जीवनयापन कर रहा है।

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    धमतरी जिले में टिकाऊ कृषि को मिलेगा बढ़ावा, जोरातराई बनेगा प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

    कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने AWD तकनीक के विस्तार के साथ दलहन-तिलहन का रकबा दोगुना करने पर दिया जोर   ग्राम जोरातराई नवीन को प्रदेश का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव बनाने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस