
ट्रंप ने इस फैसले के पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित का हवाला दिया है. इस फैसले से भारत और चीन जैसे देशों को राहत मिली है, क्योंकि वे रूस से ऊर्जा खरीदने वाले प्रमुख देशों में शामिल हैं.
ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में कहा कि वह संबंधित कानून के तहत मिलने वाले प्रतिबंधों, पाबंदियों और शुल्कों को फिलहाल लागू करने से छूट दे रहे हैं. उन्होंने अमेरिकी संसद को भी इसकी जानकारी दी और कहा कि मौजूदा समय में यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है.
क्या है रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ का कानून?
लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट, 2026 के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों के सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है. इस कानून का मकसद रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई पर दबाव डालना और यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए मॉस्को को बातचीत के लिए तैयार करना है.






