Ro no D15139/23

Durga Ashtami 2026: कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तारीख, मां महागौरी और कन्या पूजन की आसान विधि

Durga Ashtami 2026:  की अष्टमी तिथि को महा अष्टमी के नाम से जाना जाता है. इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है. इसके अलावा इस दिन महिलाएं व्रत रखकर मां दुर्गा का खोइछा भरती हैं. यह रस्म झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से निभाया जाता है. आइए जानते हैं कि दुर्गा अष्टमी कब है, महा अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा और कन्या पूजन कैसे करें.

दुर्गा अष्टमी कब है?

महावीर और मिथिला पंचांग के अनुसार, नवरात्र में दुर्गा अष्टमी 18 अक्टूबर 2026, रविवार को है. महावीर पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगी.

अष्टमी तिथि की समाप्ति 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर होगी. महा अष्टमी का व्रत और महानिशा पूजा 18 अक्टूबर 2026 को ही निभाई जाएगी. इसके अलावा इस दिन महानिशा पूजा भी की जाएगी. अष्टमी का पूजन शाम के समय किया जाता है.

महा अष्टमी 2026: मां महागौरी की पूजा विधि

के दिन सुबह नहाकर साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा स्थल को साफ करें, गंगाजल से पवित्र करें. मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की की तस्वीर स्थापित करें. अगर पहले से स्थापित है, तो न करें. पूजा स्थान पर दीपक जलाएं और मां महागौरी का ध्यान करें. मन ही मन पूजा का संकल्प लें. देवी महागौरी को लाल फूल, अक्षत, रोली, धूप, फल आदि चढ़ाएं. मां महागौरी के मंत्र का जाप करें. दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. सच्ची श्रद्धा से माता महागौरी की आरती करें. मां महागौरी से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें. आरती करने के बाद मां प्रसाद बांटें.

अष्टमी के दिन कैसे करें कन्या पूजन

नवरात्र की अष्टमी को भी कन्या पूजन की परंपरा है. इस दिन दो से 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन करने का विधान है. इसलिए महा अष्टमी के दिन पहले उन्हें निमंत्रण दें. कन्या को घर बुलाएं और सबसे पहले उनके पैर धोएं. इसके बाद उन्हें आदरपूर्वक बिठाएं. इतना करने के बाद उन्हें श्रद्धा पूर्वक भोजन कराएं. भोजन के बाद उन्हें कुछ उपहार या दक्षिणा (अपनी क्षमता के अनुसार) दें.

  • Related Posts

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    Hero Xtreme 250R लॉन्च, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, क्रूज कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

    Hero MotoCorp ने भारत में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 250R को 1.98 लाख रुपये में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक में 250cc का इंजन दिया गया है, जो…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम