Ro no D15139/23

GeM पोर्टल से शासकीय खरीदी की प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और प्रभावी

 

कलेक्टोरेट में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों की शंकाओं का किया गया समाधान

धमतरी, 17 अक्टूबर 2026। शासकीय विभागों में खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, सुगम और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कलेक्टोरेट, धमतरी के सभाकक्ष में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के उपयोग एवं क्रय प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को GeM पोर्टल के माध्यम से सामग्री एवं सेवाओं की खरीदी की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं तथा क्रय के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के निराकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ श्री तिवारी ने GeM पोर्टल पर खरीदी की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने पोर्टल के प्रभावी उपयोग, क्रय संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खरीदी के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों और विभिन्न प्रक्रियाओं से संबंधित अपनी शंकाएं विशेषज्ञ के समक्ष रखीं। विशेषज्ञ ने इनका समाधान करते हुए प्रक्रिया को नियमानुसार, सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न करने के आवश्यक तरीके बताए।

कार्यशाला में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के महाप्रबंधक श्री लोकपाल खंडेकर एवं प्रबंधक श्री जगमोहन एक्का उपस्थित रहे। इसमें जिले के लगभग सभी शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर GeM पोर्टल के उपयोग से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

GeM पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, प्रतिस्पर्धात्मक व्यवस्था को बढ़ावा देने तथा क्रय प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ ही खरीदी प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।

कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय खरीदी से जुड़े अमले को GeM पोर्टल के उपयोग के प्रति दक्ष बनाना तथा क्रय संबंधी प्रक्रियाओं की स्पष्ट समझ विकसित करना था, ताकि विभागों में खरीदी का कार्य निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप अधिक सुगमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ संपन्न किया जा सके।
// अमित//

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी का अग्रणी प्रदर्शन

      54 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिले अधिकार अभिलेख, आवासीय संपत्ति बनी आर्थिक सशक्तिकरण का आधार मड़ईभाटा के किसान देवेंद्र देवांगन ने स्वामित्व कार्ड के आधार पर 14.75…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में दीपावली अवकाश अब 6 दिन का, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

      प्रदेश के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम