Ro no D15139/23

जगदलपुर के शासकीय कार्यालयों और चिकित्सालयों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान, कार्यालय परिसरों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को बस्तर संभाग के विभिन्न शासकीय कार्यालयों और पशु चिकित्सालयों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर कार्यालय परिसरों की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित कमिश्नर कार्यालय बस्तर संभाग और संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय, कृषि विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय तथा पशुधन विकास विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कार्यालय कक्षों, रिकॉर्ड रूम और आसपास के परिसरों की सफाई के साथ पुरानी फाइलों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। साथ ही कचरे के उचित निपटान और प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

अभियान के तहत पशु चिकित्सालयों और औषधालयों में भी विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। जिला पशु चिकित्सालय जगदलपुर, पशु चिकित्सालय बड़े किलेपाल तथा पशु औषधालय करंजी और कुरंदी में परिसर, ओपीडी एवं दवा वितरण कक्षों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए पशुपालकों एवं आम नागरिकों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अभियान के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों को नियमित रूप से स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। इस पहल के माध्यम से शासकीय कार्यालयों और चिकित्सालयों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    तकनीक से सुगम न्याय, विधि से सुनिश्चित निष्पक्षतारू दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित

      रायपुर 17 अक्टूबर 2026/ न्याय की राह में दूरियाँ कम हो रही हैं और तकनीक न्यायिक प्रक्रिया को नए आयाम दे रही है। अब ऑडियो-वीडियो माध्यमों से साक्ष्य दर्ज…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ सेवाराम का पक्के घर का सपना

      कच्चे मकान की चिंता से मिली राहत, परिवार को मिला सुरक्षित आशियाना रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार कर…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम