Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट सम्बल से दिव्यांगजनों को मिल रहा स्वरोजगार का नया अवसर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 50 दिव्यांगजनों को दिया गया विभिन्न उत्पादों के निर्माण एवं पैकेजिंग का प्रशिक्षण

स्थानीय संसाधनों से उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026/ दिव्यांगजनों को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में प्रोजेक्ट सम्बल के माध्यम से सार्थक पहल की जा रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत टोहे में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 50 दिव्यांगजनों को कॉस्मेटिक उत्पाद, महुआ से खाद्य सामग्री तैयार करने और आकर्षक पैकेजिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत टोहे के आश्रित ग्राम घोटिया, ग्राम पंचायत कहगांव और ग्राम पंचायत चौकी के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रशिक्षक सुश्री हितेश्वरी निषाद ने बॉडी लोशन, फेस वॉश और बॉडी वॉश जैसे दैनिक उपयोग के कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने की विधियां सिखाईं। वहीं, प्रशिक्षक सुश्री मोनिका निषाद ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध महुआ से अचार और लड्डू बनाने के साथ ही आलू पापड़ तैयार करने का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को उत्पादों की आकर्षक एवं व्यवस्थित पैकेजिंग की जानकारी भी दी गई, ताकि वे भविष्य में अपने उत्पादों को बाजार में बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकें।

प्रोजेक्ट सम्बल के माध्यम से दिव्यांगजनों की प्रतिभा और कार्यक्षमता को पहचानकर उन्हें कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण में स्थानीय संसाधनों से मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। इससे प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं का उपयोग कर लघु उद्यम स्थापित करने और आय अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

  • Related Posts

    देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

      नवरात्रि के पावन पर्व पर उप मुख्यमंत्री ने कबीरधाम के विभिन्न गांवों का किया दौरा, देवी दर्शन के साथ ग्रामीणों से किया सीधा संवाद मढ़मढ़ा और नेवरीगुड़ा में सड़क,…

    Read more

    सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा

      प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों का सेवाकाल राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित श्री राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन भारतीय संस्कृति में सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम