Ro no D15139/23

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

 

मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026 / छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए तथा इसका प्रभावी प्रारूप तैयार करने की दिशा में गठित उच्च स्तरीय समिति द्वारा बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक एवं समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में समान नागरिक संहिता समिति के सदस्य श्री एमके राऊत, सदस्य श्री मोहन सिंह पवार, श्रीमती ज्योति रानी सिंह, समिति के सचिव श्री श्याम धावड़े तथा कमिश्नर श्री डोमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जगदलपुर और कोंडागांव जिले के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न आयोगों व निगमों के पदाधिकारियों ने समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों और उनके सामाजिक प्रभावों पर व्यापक मंथन किया। इस विमर्श के केंद्र में मुख्य रूप से चार प्रमुख विषय-विवाह और तलाक, उत्तराधिकार एवं विरासत, भरण-पोषण और सहायता तथा लिव-इन संबंध शामिल रहे।

सम्पूर्ण कार्यवाही का विधिवत दस्तावेजीकरण, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी सुनिश्चित की गई, जिससे प्राप्त सभी सुझावों को राज्य स्तर पर तैयार होने वाले ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करने हेतु वेब पोर्टल https://ucc.cgstate.gov.in/ एवं ईमेल ucc-chhattisgarh@cg.gov.in भी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति अथवा संगठन नवीन सर्किट हाउस, सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित समिति कार्यालय के पते पर या डिजिटल माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विचार प्रेषित कर सकते हैं।

  • Related Posts

    देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

      नवरात्रि के पावन पर्व पर उप मुख्यमंत्री ने कबीरधाम के विभिन्न गांवों का किया दौरा, देवी दर्शन के साथ ग्रामीणों से किया सीधा संवाद मढ़मढ़ा और नेवरीगुड़ा में सड़क,…

    Read more

    सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा

      प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों का सेवाकाल राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण को समर्पित श्री राजेश अग्रवाल कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन भारतीय संस्कृति में सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम