Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान:वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत निर्माण कार्यों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

तुमराबहार और कोड़ेगांव रैय्यत में निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 

धमतरी, 17 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं डुबान क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने ग्राम पंचायत तुमराबहार एवं कोड़ेगांव रैय्यत में वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन करने तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष और मिनी चेकडैम निर्माण की समीक्षा

 

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तुमराबहार में माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा मिनी चेकडैम निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि शैक्षणिक अधोसंरचना के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। वहीं, मिनी चेकडैम जैसे जल संरक्षण संबंधी कार्य स्थानीय स्तर पर जल उपलब्धता बढ़ाने तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में उपयोगी साबित हो सकते हैं।

 

पर्यटन स्थलों तक पहुंच सुगम बनाने वाले कार्यों का लिया जायजा

 

इसी क्रम में कोड़ेगांव रैय्यत क्षेत्र के रामटेकरी में होम स्टे एवं पाथवे निर्माण तथा गांधी मंदिर पहुंच मार्ग पर सीढ़ी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने इन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय पर्यटन स्थलों तक पहुंच अधिक सुगम बनाने, पर्यटकों की आवाजाही को प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर आजीविका एवं रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

 

नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर विशेष जोर

 

श्री नाहटा ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और उनकी प्रगति की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण कराया जाए। उन्होंने मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं की समय पर पहचान कर संबंधित विभागों के समन्वय से उनका निराकरण करने पर भी जोर दिया, ताकि कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रहना पड़े।

 

वीबी-जी रामजी योजनांतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन कार्यों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ण होने से शिक्षा, जल संरक्षण, आवागमन और पर्यटन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। जिला पंचायत द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम