Ro no D15139/23

दुर्गा और झांकी पंडालों में अग्नि सुरक्षा की जांच, फायर टीम ने दिए बचाव के टिप्स

धमतरी 17 अक्टूबर 2026/ त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अग्निशमन टीम ने शहर के विभिन्न दुर्गा एवं झांकी पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समिति के सदस्यों को आग से बचाव और आपात स्थिति में राहत के उपायों की जानकारी दी गई।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश तथा जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती शोभा ठाकुर के मार्गदर्शन में फायर टीम ने सोरिद चौक, जालमपुर के बजरंग चौक एवं भागवत चौक, इनडोर स्टेडियम आमातलाब, गणेश चौक, इतवारी बाजार मराठापारा , बासपारा , रामबाग चौक, कोष्टापारा स्थित बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव चौक तथा गोकुलपुर के पंडालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान समिति के सदस्यों को बिजली के तारों और कनेक्शनों की जांच कराने, पंडाल में अग्निशामक यंत्र रखने, आपातकालीन निकास मार्ग खुले रखने तथा सजावटी कपड़ों को आग के स्रोतों से दूर रखने की समझाइश दी गई। साथ ही, आग लगने पर घबराने के बजाय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बारे में बताया गया।

जिला अग्निशमन टीम में फायरमैन अभिनव तिवारी, भरत ठाकुर, रोहित शिवना एवं देवेंद्र साहू शामिल रहे। जिला प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और जनजागरूकता के माध्यम से आगजनी की घटनाओं को रोकना है।

  • Related Posts

    पीएम किसान सम्मान निधि से किसान परमानंद साहू को खेती-किसानी में मिल रहा आर्थिक संबल

    *सेवा की कहानी*   *- प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की सहायता राशि से खाद-बीज खरीदने और खेती के अन्य खर्चों में मिल रही मदद*   *- डीबीटी के माध्यम से…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से महेश टेम्बुलकर के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    *सेवा की कहानी*   *- कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति*   *- अब पक्के आवास में खुशहाल जीवन बिता रहा परिवार*   *- अपने सुरक्षित आशियाने में परिवार…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम