Ro no D15139/23

आयुष्मान भारत योजना से रचना बख्शी का हुआ नि:शुल्क उपचार

*सेवा की कहानी*

*- सड़क दुर्घटना के बाद सफल ऑपरेशन से मिली राहत*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। अचानक होने वाली दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए शारीरिक पीड़ा के साथ आर्थिक चिंता का कारण बन सकती है। ऐसे कठिन समय में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद लोगों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराकर राहत प्रदान कर रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना राजनांदगांव निवासी श्रीमती रचना बख्शी के लिए भी मुश्किल समय में मददगार साबित हुई।

श्रीमती रचना बख्शी ने बताया कि स्कूटी से अपने घर की ओर जा रही थी, तभी उनका सड़क पर दुर्घटना हो गया। दुर्घटना में उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव शहर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति के अनुसार उपचार किया और हाथ का ऑपरेशन किया। उनका ऑपरेशन सफल रहा और बेहतर उपचार सुविधा प्राप्त हुई। इस पूरे उपचार के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उनका इलाज पूरी तरह नि:शुल्क हुआ। इससे उपचार में होने वाले खर्च की चिंता से राहत मिली। उन्हें दुर्घटना जैसी अप्रत्याशित परिस्थिति में नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलने से आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ा। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ के सहयोग एवं देखभाल की भी सराहना की। श्रीमती रचना बख्शी ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिले नि:शुल्क उपचार के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम