
*सेवा की कहानी*
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक परिवार को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने की सुविधा मिल रही है। डोंगरगांव विकासखंड की ग्राम बनहरदी निवासी श्री मंसाराम को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेस-2 अंतर्गत नवीन शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्राप्त राशि का उपयोग कर अपने घर में शौचालय का निर्माण कराया। इससे उनके परिवार को घर पर ही शौचालय की सुविधा उपलब्ध हुई है। शौचालय निर्माण से परिवार को दैनिक जीवन में सुविधा मिलने के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और खुले में शौच की समस्या से मुक्ति पाने में मदद मिली है। घर में शौचालय की उपलब्धता से परिवार की निजता, सुरक्षा और गरिमा भी सुनिश्चित हुई है। श्री मंसाराम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण हेतु मिली प्रोत्साहन राशि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद व्यक्त किया है।









