
*सेवा की कहानी*
*- कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति*
*- अब पक्के आवास में खुशहाल जीवन बिता रहा परिवार*
*- अपने सुरक्षित आशियाने में परिवार के चेहरे पर आई खुशियों की मुस्कान*
राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरा जीवन व्यतीत कर सके। आर्थिक परिस्थितियों के कारण कई परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता। ऐसे ही छुरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 निवासी श्री महेश टेम्बुलकर के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ है। कभी कच्चे मकान में अनेक परेशानियों का सामना करने वाला उनका परिवार आज अपने पक्के आवास में खुशी और सुकून के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।
श्री महेश टेम्बुलकर ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था। कच्चे मकान के कारण परिवार को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में मकान की चिंता बनी रहती थी। सीमित संसाधनों के बीच पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने उनकी वर्षों पुरानी चिंता दूर कर दी। योजना के अंतर्गत उनका पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है। अब परिवार को कच्चे मकान की परेशानियों से मुक्ति मिल गई है। श्री टेम्बुलकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अपने पक्के मकान में परिवार के साथ रहना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अब परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित और बेहतर वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पक्के आवास ने उनके परिवार को न केवल सुरक्षित आशियाना दिया है, बल्कि जीवन में खुशियां, सुकून और आत्मसम्मान भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनी है।









