Ro no D15139/23

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शशि बाई के घर में बना शौचालय

*सेवा की कहानी*

*- परिवार को मिली सुविधा और सम्मान*

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2026। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को घर में शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। इससे स्वच्छता को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बनहरदी निवासी श्रीमती शशि बाई साहू के घर में पहले शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके कारण परिवार को शौच के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे असुविधा का सामना करना पड़ता था। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण अंतर्गत उनके घर में नवीन शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली। योजना के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।

शौचालय निर्माण से अब श्रीमती शशि बाई साहू और उनके परिवार को घर पर ही स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे परिवार की दैनिक दिनचर्या आसान होने के साथ ही स्वच्छता, सुविधा और गरिमा को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनके घर में शौचालय नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती थी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के माध्यम से शौचालय निर्माण की सुविधा मिली है। श्रीमती शशि बाई साहू ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम