Ro no D15139/23

बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय में उनके निर्देशन में पार्टी से संबंधित कागजी कार्य भी देखेंगे. वहीं, मायावती ने आकाश आनंद के आगामी चुनाव प्रचार कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. उन्होंने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की पार्टी में वापसी की संभावना को भी खारिज कर दिया है.

आकाश के कामकाज की सराहना

बसपा सुप्रिमो मायावती ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश आनंद ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में परिपक्वता और सूझबूझ का परिचय दिया है. उन्होंने परिवार और रिश्ते-नातों से ऊपर पार्टी और बहुजन आंदोलन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं. मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को आकाश आनंद से काफी अपेक्षाएं हैं.

पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश

मायावती की ओर से स्वीकृत कार्यक्रम के अनुसार, आकाश आनंद 28 अक्तूबर को बुलंदशहर, दो नवंबर को सहारनपुर, 20 नवंबर को अयोध्या, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर नगर में पार्टी की जनसभाओं को संबोधित करेंगे, इसके अलावा, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पंजाब में आयोजित विचार संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विचार रखेंगे.

छह दिसंबर को हरिद्वार में जनसभा

आकाश आनंद छह दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर हरिद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इन कार्यक्रमों के जरिये वह पार्टी के संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

अशोक सिद्धार्थ को ठहराया जिम्मेदार

मायावती ने पार्टी में हाल के अप्रिय घटनाक्रम के लिए अशोक सिद्धार्थ को अधिक जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद के पार्टी और आंदोलन के कार्यों में पूरी ताकत से जुटने से यह स्पष्ट होता है कि उस घटनाक्रम के लिए आकाश से अधिक अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार थे, इसी कारण अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किया गया था और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी गई थी.

वापसी नहीं होगी, कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की अपील

बसपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि कुछ स्वार्थी तत्व अब भी लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने और आकाश आनंद के निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की. मायावती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अशोक सिद्धार्थ को किसी भी कीमत पर पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा.

  • Related Posts

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

      भागलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कहलगांव खंड की ओर से विजयादशमी उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत 101वें वर्ष…

    Read more

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    Brahmaputra River: भारत में ऐसी नदी भी है, जिसे पुरुष नदी कहा जाता है. आखिर गंगा, यमुना और नर्मदा से अलग इस नद का नाम क्या है, जिसे पुरुष नदी…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?