Ro no D15139/23

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ड्रेड डील को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश समझौते के बेहद करीब हैं. उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिका की पिछली व्यापारिक संधियों से काफी अलग होगा. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत भी इस समझौते को लेकर इच्छुक है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं.

भारत से ट्रेड डील पर क्या बोले ट्रंप?

पत्रकारों के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- भारत समझौता करना चाहता है. हम समझौता करेंगे. हां, हम इसके काफी करीब हैं. ट्रंप ने दावा तो किया है कि प्रस्तावित व्यापार समझौता अमेरिका की ओर से पहले किए गए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा. लेकिन, उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें कौन-सी नई शर्तें शामिल होंगी या इसकी औपचारिक घोषणा कब की जाएगी.

कितने हफ्तों में फाइनल हो सकती है ट्रेड डील?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी व्यापार वार्ता में प्रगति की जानकारी दी है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समझौते को अंतिम रूप देने में अब महीनों नहीं, बल्कि कुछ हफ्ते लग सकते हैं. रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है. कुछ तकनीकी बारीकियों को सुलझाना बाकी है. दस्तावेज की भाषा और शर्तों को लेकर दोनों पक्षों की समझ एक जैसी होनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद इस बातचीत में सीधे शामिल नहीं हैं. व्यापार वार्ता की जिम्मेदारी संबंधित प्रतिनिधियों के पास है.

जयशंकर और रुबियो की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा?

मंगलवार (20 अक्टूबर) को मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापार के अलावा रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. बैठक में  द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर हुई प्रगति का स्वागत किया गया. दोनों देशों ने इसे जल्द पूरा करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई. क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार साझा किए गए.

रुबियो बोले- भारत और अमेरिका के रिश्ते असाधारण

मुंबई में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मेजबानी में ‘फ्रीडम 250 रिसेप्शन’ आयोजित किया गया. इसमें एस. जयशंकर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. कार्यक्रम में मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हर विषय पर एक जैसी राय होना जरूरी नहीं है. कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं. लेकिन दोनों देशों के राष्ट्रीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में असाधारण तालमेल है. उन्होंने मुंबई को भारत की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बताया. रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय मुलाकातें और अधिक होनी चाहिए.

जामनगर दौरे पर ऊर्जा सहयोग रहेगा अहम मुद्दा

मार्को रुबियो बुधवार (21 अक्टूबर) को गुजरात के जामनगर जाएंगे. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस दौरे में ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे पहले भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से मिल्वॉकी और वाशिंगटन में मुलाकात की थी.

दोनों देशों ने फरवरी में व्यापार समझौते के पहले चरण की रूपरेखा तैयार होने की घोषणा की थी. हालांकि, अमेरिकी टैरिफ नीतियों में बदलाव के कारण आगे बातचीत जारी रही. फिलहाल ट्रंप और रुबियो के ताजा बयानों से संकेत मिल रहा है कि समझौता जल्द पूरा हो सकता है. लेकिन इसकी अंतिम तारीख और शर्तों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

  • Related Posts

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’ बताया है. 20 अक्टूबर को मुंबई में उन्होंने कहा कि भारत के पास भारी कच्चे तेल को साफ करके उपयोगी…

    Read more

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी है. वह केंद्रीय कार्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?