Ro no D15139/23

चार दिनों तक सजेगा खेलों का महाकुंभ सरगुजा में 23 अक्टूबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पांचों संभागों के लगभग 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

 

अम्बिकापुर 19 अक्टूबर 2026/   छत्तीसगढ़ की 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अंबिकापुर स्थित शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ांगन में होगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 595 खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और सॉफ्ट टेनिस की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। फुटबॉल में 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बैडमिंटन में 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के मुकाबले होंगे। बास्केटबॉल में 14 एवं 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। वहीं, सॉफ्ट टेनिस में 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल कौशल को निखारने और राज्य स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रहीं हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि वे बेहतर वातावरण में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से सरगुजा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, विभिन्न संभागों से आने वाले खिलाड़ियों को आपसी संवाद, खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अंबिकापुर में आयोजित होने वाला यह खेल आयोजन जिले के लिए गौरव का अवसर होगा।

  • Related Posts

    यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट गाइड और एनएसएस कैडेट

    नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए कर रहे जागरूक   धमतरी, 19 अक्टूबर 2026। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के…

    Read more

    स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’

    *प्रदेश में धमतरी जिला अव्वल; 501 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे पूरा, 63 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार*   *नवंबर 2026 तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की तैयारी, पारदर्शी…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?