जशपुरनगर 19 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कांसाबेल क्षेत्र में 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर जल उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी और लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ प्राप्त होगा। महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से जल संग्रहण को बढ़ावा मिलने के साथ उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। इससे कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने और किसानों को सिंचाई संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
खेती-किसानी को मिलेगी मजबूती, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से किसानों को अपनी कृषि भूमि में फसलों की सिंचाई करने में सुविधा होगी। साथ ही सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार, महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए तेजी से कराया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे के निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कांसाबेल क्षेत्र में 5.45 करोड़ रुपए की लागत से महादेवमुड़ा एनीकट कम काजवे का हो रहा निर्माण
लगभग 150 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ
निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तेजी से ही रहा कार्य









