Ro no D15139/23

पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

चीन की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Chery अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में भी कदम रखने जा रही है. अब तक अपनी शानदार कारों और  के लिए पहचानी जाने वाली यह कंपनी अब हाई-टेक  वाहन लाने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को चीन में मोटरसाइकिल बनाने की सरकारी मंजूरी भी मिल गई है और हाल ही में एक इवेंट में कंपनी ने अपने दो नए मॉडल भी दुनिया को दिखाए हैं.

सस्ते इलेक्ट्रिक मोपेड से होगी शुरुआत

भले ही Chery की नजर महंगे और प्रीमियम बाजार पर है, लेकिन कंपनी अपनी शुरुआत एक किफायती इलेक्ट्रिक मोपेड से कर रही है. माना जा रहा है कि इसका लुक काफी हद तक  Vino स्कूटर जैसा होगा.

चीन में ऐसे सस्ते मोपेड काफी लोकप्रिय हैं, जिनकी कीमत करीब 28,000 रुपये (2,000 चीनी युआन) से शुरू होती है. लागत कम रखने के लिए इनमें छोटी बैटरी (2 kWh से कम) दी जाती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है.

 

Grow C3: पेट्रोल और बैटरी के कॉम्बिनेशन वाली स्मार्ट बाइक

कंपनी ने Cinnox ब्रांड के तहत क्रूजर लुक वाली Grow C3 मोटरसाइकिल पेश की है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक छोटा पेट्रोल जनरेटर भी लगा है. जब आप सफर पर होंगे, तो यह जनरेटर बैटरी को चार्ज करता रहेगा, जिससे बाइक की रेंज बढ़ेगी और बीच रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर नहीं रहेगा.

इस बाइक में V2L (व्हीकल-टू-लोड) फीचर भी दिया गया है, जिसका मतलब है कि आप अपनी बाइक की बैटरी से टीवी या लाइट जैसे बाहरी उपकरणों को भी चला सकते हैं. इसके अलावा, इसमें डिजिटल कंसोल, कॉलिंग/म्यूजिक कंट्रोल और बिना तार के सॉफ्टवेयर अपडेट (OTA) जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी.

200KM की रेंज वाला दमदार एडवेंचर स्कूटर

Chery ने एक दमदार   (ADV) स्कूटर से भी पर्दा उठाया है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 150 से 200 किलोमीटर तक आराम से चल सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कारों में इस्तेमाल होने वाले बड़े चार्जर से भी चार्ज किया जा सकेगा. हालांकि, इसकी बैटरी कितनी बड़ी होगी या इसकी टॉप स्पीड क्या होगी, इसका खुलासा लॉन्च के वक्त ही होगा.

भारत में लॉन्चिंग को लेकर क्या है खबर?

फिलहाल Chery का पूरा फोकस अपने घरेलू यानी चीन के बाजार पर है. भारत या अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसके लॉन्च, कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

अगर Chery अपने इन शानदार दोपहिया वाहनों को ग्लोबल मार्केट में उतारती है, तो रेंज-एक्सटेंडर तकनीक और 200 किलोमीटर की लंबी रेंज वाली ये गाड़ियां ग्राहकों को काफी पसंद आ सकती हैं.

  • Related Posts

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

      इनका इतना नाम था कि सारा प्रदेश उनकी चर्चा करता था। एकदम मजबूत, छोटे कद काठी मगर मजबूत इरादों के मालिक। कितनी भी ंिहंसा हो, कोई कितना भी बड़ा…

    Read more

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    India China Border Tension: राजस्थान के अलवर में 22 अक्टूबर को ITBP के एक कार्यक्रम में महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने चीन की सैन्य ताकत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील