Ro no D15139/23

काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

 

इनका इतना नाम था कि सारा प्रदेश उनकी चर्चा करता था। एकदम मजबूत, छोटे कद काठी मगर मजबूत इरादों के मालिक। कितनी भी ंिहंसा हो, कोई कितना भी बड़ा बदमाश हो, किसी का कितना भी सियासी रसूख हो वे अपने उसूलों से टस से मस नहीं हुआ करते थे। आदरणीय लालबहादुर शास़्त्री की तरह के। उनके बनाए नियमों को कोई तोड़ नहीं सकता था। हर छात्र उनसे डरता मगर इज्जत भी करता था।


एक बार उन्होंने अपने किसी अजीज़ को ही काॅलेज से निकाल दिया था किसी नियम का उल्लंघन करने पर। ये घटना एक मिसाल बन गयी थी। ऐसे कई किस्से इतिहास में दर्ज हैं जब कायदों के पालन के लिये रिश्तों को तवज्जो नहीं दी अधिकारी ने… और इससे नाम भी कमाया।
यदि शक्ति फिल्म याद हो तो इसमे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार ने अपने बेटे को स्मग्लरों का साथ देने के लिये अपने ही बेटे अमिताभ बच्चन को गिरफ्तार करवा दिया था और इसी उहापोह में अपने ही बेटे को गोली भी मार दी। खैर ये तो पराकाष्ठा है। फिल्म में थोड़ी अतिशयोक्ति तो होती ही है। तो ऐसे मामले वास्तविक जीवन के अंदर भी देखे जा सकते हैं।
कुछ इसी तरह का कारनामा पिछले दिनों कलेक्टर मुंगेली ने कर दिखाया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कर्मचारियों के लिये नयी व्यवस्था बनाई है। उन्होनंे समय सीमा पर काम पूरा नकरने पर अर्थदण्ड का प्रावधान किया है। यानि समय-सीमा पर काम नहीं होने पर संबंधिकत अधिकारी को जुर्माना लगाया जाएगा। ऐसे में हुआ कुछऐसा कि कलेक्टर कार्यालय में फाईलों को निपटाने में विलम्ब हो गया जिससे नाखुश कलेक्टर तोपनो ने स्वयं को ही पांच सौ रू का जुर्माना लगा दिया।
हालांकि प्रिंसिपल साहब वाला मामला, शक्ति फिल्म के दिलीप कुमार का मामला और मुंगेली कलेक्टर का मामला एक समान नहीं है। फिर भी लकीर वही है, पटरी वही है जो एक ही लक्ष्य की ओर ले जाती है और ये लक्ष्य है अनुशासन। अनुशासन से कार्यप्रणाली शुद्ध और दुरूस्त होती है। इन तीनों दृष्टांतों से हमें यही आभास होता है।


खुद पर जुर्माना लगाने के मामले विरले हैं। जनता में आश्चर्य और खुशी भी है। यदि कलेक्टर खुद को जुर्माना लगा सकते हैं तो इसका असर सारे विभागों पर पड़ेगा और इससे सारे विभाग खुद को चुस्त दुरूस्त रखने का प्रयास करेंगे। यदि प्रदेश के सारे अधिकारियों मे ये प्रवृति पनप जाए और वे ये तरीका अपना लें तो बस प्रदेश का कल्याण हो जाए।

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक
मोबा. 9522170700

 

 

  • Related Posts

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    चीन की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Chery अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में भी कदम रखने जा रही है. अब तक अपनी शानदार कारों और  के लिए पहचानी जाने वाली यह…

    Read more

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    India China Border Tension: राजस्थान के अलवर में 22 अक्टूबर को ITBP के एक कार्यक्रम में महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने चीन की सैन्य ताकत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील