Ro no D15139/23

आधी रात को आई मदद की पुकार, एक दिन के नवजात के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कराई विशेष नियोनेटल एम्बुलेंस की व्यवस्था

सातवें महीने में जन्मे बच्चे को रायगढ़ से रायपुर लाकर कराया भर्ती, हालत स्थिर, चिकित्सकों की निगरानी में जारी है देखभाल*

 

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026/

जन्म के महज कुछ पल बाद ही अस्वस्थ हुए अपने बच्चे के लिए चिंतित परिजनों ने आधी रात को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल को फोन कर मदद की गुहार लगाई। गर्भावस्था के सातवें महीने में जन्मे इस नवजात को बेहतर उपचार की आवश्यकता थी। स्वास्थ्य मंत्री ने आधी रात को फोन उठाया, परिजनों की परेशानी सुनी और तत्काल नवजात शिशु के लिए विशेष एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उनकी पहल पर बिलासपुर से एम्बुलेंस रायगढ़ भेजी गई और बच्चे को रायपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल नवजात की हालत स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है।

 

समय से पहले जन्मे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर परिवार चिंता में था। ऐसे कठिन समय में स्वास्थ्य मंत्री की सहज उपलब्धता और संवेदनशील पहल ने परिजनों को सहारा दिया। उन्होंने बच्चे की स्थिति और बेहतर उपचार की आवश्यकता को समझते हुए उसे रायपुर पहुँचाने की व्यवस्था को तत्काल प्राथमिकता दी।

 

स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बिलासपुर से विशेष नियोनेटल एम्बुलेंस रायगढ़ पहुँची। वहाँ से नवजात को लेकर एम्बुलेंस रायपुर आई, जहाँ उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार और निगरानी शुरू की गई। संकट की इस घड़ी में त्वरित व्यवस्था ने बच्चे को आवश्यक चिकित्सा सुविधा तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

यह घटनाक्रम स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल की संवेदनशीलता और सरलता के साथ जनहित की सेवा के लिए राज्य शासन की तत्परता को भी सामने लाता है। आधी रात को एक चिंतित परिवार की बात सुनना और उसकी सहायता के लिए तत्काल व्यवस्था कराना, आमजन के प्रति जवाबदेही और सेवा भाव का उदाहरण है। एक दिन के नवजात को बेहतर उपचार तक पहुँचाने की यह पहल दर्शाती है कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए समय पर उठाया गया कदम कितना महत्वपूर्ण होता है।

  • Related Posts

    पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न हुई रेत खदानों की नीलामी’ भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2 एवं चारपारा रेत खदानों की नीलामी में 488 बोलीदारों ने लिया भाग

    कोरबा, 29 अक्टूबर 2026/कार्यालय कलेक्टर, जिला कोरबा (खनिज शाखा) द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत जिले की तीन रेत खदानों-भिलाईखुर्द, कुदमुरा-2…

    Read more

    कल रायपुर शहर के आसमान में नजर आएंगे भारतीय वायुसेना के सारंग टीम के हेलीकॉप्टर

    दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच शहर के ऊपर से गुजरेंगे शहरवासी अपने घरों की छतों से देख सकेंगे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की रोमांचक झलक रायपुर, 29 अक्टूबर…

    Read more

    NATIONAL

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    ​बैलेट पेपर से हुए एमएलसी चुनावों में कांग्रेस का ‘शून्य’ पर सिमटना राहुल गांधी के राजनीतिक पाखण्ड और झूठे नैरेटिव को करारा तमाचा : रूपकुमारी चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    केन्द्रीय मंत्री द्वय जेपी नड्डा व शिवराज सिंह चौहान और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 30 को रायपुर आ रहे

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    दुनिया के लिए खतरा बना अल नीनो-ग्लोबल वॉर्मिंग का कॉम्बिनेशन, 30 डिग्री पहुंचा महासागरों का तापमान

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    Israel Election: नेतन्याहू के पास 53 सीटें, विरोधियों के पास 67; फिर भी सरकार बनाने में फंसा पेच, क्या अरब पार्टियां बनेंगी किंगमेकर?

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद

    चोरी या गुम हुए मोबाइल लौटाने में गुजरात देश में दूसरे स्थान पर, CEIR पोर्टल से 74 हजार से ज्यादा फोन बरामद