Ro no D15139/23

जशपुर जिला संग्रहालय में बनेगा स्पेस कॉर्नर, रखे जाएंगे नासा द्वारा भेजे गए टिकट्स

लोगों में अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास

 जशपुरनगर, 03 जनवरी 2025/ नासा ने जब जशपुर के बच्चों के नाम जब अंतरिक्ष मे भेजे तो बच्चों को उसकी यादगार के तौर पर अंतरिक्ष यात्रा के टिकट्स छात्रों को भेजे गए थे अब वो जिला संग्रहालय में रखे जाएंगे, जिससे जशपुर आने वाले लोग जिले की इस सफलता से रूबरू हो सकेंगे। इसके लिए शुक्रवार को एन ई इस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं जिला संग्रहालय के प्रभारी अधिकारी डॉ विजय रक्षित को टिकट सौंपे गए।
इस अवसर पर नव संकल्प के विषय विशेषज्ञ विवेक पाठक ने बताया कि जशपुर जिले के छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। जिले के कई छात्रों के नाम नासा के अंतरिक्ष यानों के साथ स्पेस की सैर पर भेजा गया है एवं कुछ के नाम तो मंगल ग्रह पर नासा के रोवर के साथ चहलकदमी कर रहे हैं। यह अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाला जशपुर प्रदेश का एकमात्र जिला है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी अपने पत्र में जिले की इस उपलब्धि पर बधाई दी थी।
ज्ञातव्य है कि नासा के द्वारा सभी छात्रों को यादगार के तौर पर उनके नामों के अंतरिक्ष सैर की टिकट्स भी भेजी गयी थी, जो अब जशपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय की शोभा बढ़ाएंगे। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा जिले के लोगों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास के तहत ये कदम उठाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में अंतरिक्ष ज्ञान मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, उन्हें जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रयोगात्मक गतिविधियों के आयोजन से जिले में छात्रों को अंतरिक्ष को जानने और समझने का अवसर मिल रहा है। ‘अन्वेषण’ कार्यक्रम के तहत थ्रीडी प्लेनेटोरियम के साथ साथ एस्ट्रोनॉमी लैब के द्वारा जीएसएलवी प्रक्षेपण सैटेलाइट, टेलीस्कोप, थ्रीडी सेट सहित अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडलों का भी प्रदर्शन द्वारा जानकारी दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले का यह एक मात्र संग्रहालय है। जहां जिले के इतिहास से जुड़ी प्राचीन युग एवं जनजातीय संस्कृति से संबंधित चीजें रखी गई हैं। डॉ रक्षित ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संग्रहालय आने वाले छात्र भी इन टिकट्स को देख कर प्रेरणा प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित विषय विशेषज्ञ मनीष गुप्ता ने भी इस कदम की सराहना की।

  • Related Posts

    पहाड़ी कोरवा के बसाहट में खराब हेडपंप को ठीक किया गया पानी की आपूर्ति हुआ चालू

    जशपुरनगर 30 अगस्त 2026 / लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सालभर से ख़राब हैण्ड पंप, नदी नालो का पानी पिने को मजबूर पहाड़ी कोरवा के संबंध…

    Read more

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार

    मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर   रायपुर, 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात