Ro no D15139/23

महिलाएं महतारी वंदन योजना की राशि का सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर बुन रही है अपने बच्चों का बेहतर भविष्य

Darvaja Lagaविनीता और पार्वती ने बताया कि 18 वर्ष होने पर जमा राशि का आगे की पढ़ाई में करेगी उपयोग

जशपुरनगर,03 जनवरी 2025/ तपकरा के बाधरकोना की रहने वाली विनीता बघेल अपने चेहरे पर एक मुस्कान के साथ बताती है कि महतारी वंदन योजना से मिली राशि का वह अपनी बच्ची के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही है। उनका सपना है कि जब उनकी बच्ची 18 साल की हो जाएगी तो उस पैसे का इस्तेमाल उनकी आगे की शिक्षा में करेगी। ताकि वह अपनी रुचि के अनुसार अपना करियर बना सके।
विनीता की तरह ही जशपुर की पार्वती सिंह भी अपनी बच्ची की सुंदर भविष्य का सपना संजोए महतारी वंदन योजना के तहत मिली राशि का उपयोग सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही है। श्रीमती पार्वती बताती है कि जब उनकी बेटी 18 साल की हो जाएगी तो इस पैसे का उपयोग उनकी आगे की पढ़ाई में करेगी। उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि अपने बच्ची की शिक्षा के लिए उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
दोनों की तरह ही लाखों महिलाएं हैं महतारी वंदन योजना ने जिनकी सशक्तिकरण की राह खोली है। अब वे ज्यादा आत्मविश्वास के साथ इस पैसों का व्यवसाय या बचत योजना में निवेश कर रही है, ताकि अपने और अपने परिवार के सुखद भविष्य की निर्माण कर सके। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान देने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की थी। इसका सकारात्मक परिणाम दिखाईं भी दे रहा है। महिलाओं इस पैसे का उपयोग अपने घर परिवार, बच्चों की शिक्षा और किसी बचत योजना में निवेश कर रही हैं। जशपुर जिले में अब तक इस योजना के माध्यम से लगभग 2.30 लाख हितग्राहियों को प्रत्येक माह 21 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है। योजना के शुरूआत से अब तक 214.56  करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।

  • Related Posts

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा

      मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और पेंशनधारियों को स्थानीय स्तर पर मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं, समय और यात्रा खर्च…

    Read more

    जश लर्न से आसान हुई गणित की पढ़ाई, अंजनी अब जोड़-घटाव के सवाल आसानी से कर रही हल

    फोन कॉल के जरिए शिक्षिका से मिल रहा मार्गदर्शन अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों में बढ़ रहा गणित के प्रति आत्मविश्वास जशपुरनगर 25 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास के…

    Read more

    NATIONAL

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

    बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह* प्रकृति, जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, होमस्टे और इको-टूरिज्म से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिल रहा विस्तार *बस्तर में पर्यटन संभावनाओं का नया अध्याय

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान

    कोलकाता पहुंचे गौतम अडानी: हेल्थकेयर से हेरिटेज तक, अडानी समूह का बंगाल के लिए बड़ा प्लान