Ro no D15139/23

गौरवशाली परम्पराओं और जनजाति समुदाय की धरोहर को सहेज कर रखना होगा-कलेक्टर व्यास

प्राचीन कालीन धरोहरों को संग्रहालय में जमा करने वालों को किया जाएगा सम्मानित
जिला पुरातत्व संघ की बैठक हुई सम्पन्न

जशपुरनगर 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज जिला मुख्यालय स्थित जिला संग्रहालय में जिला पुरातत्व संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित संघ के सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया गया कि संग्रहालय में  गौरवशाली परम्पराओं और जनजातियों समुदायों की संस्कृति का सुंदर समावेश किया गया हैं। इस अवसर पर पद्मश्री जागेश्वर यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के सहित भूतपूर्व प्राचार्य विजय रक्षित, पुरातत्व संघ के सदस्य और विभिन्न जनजातीय समाज के समाज प्रमुख उपस्थित थे।
          कलेक्टर ने कहा कि धरोहर को संरक्षित और सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी जनजातीय समाज के साथ-साथ हम सबकी है। इसके लिए सार्थक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि पुरात्वत संग्राहालय की देख-रेख करने के लिए कर्मचारियों की भी आवश्यकता पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हमारे वर्तमान पीढ़ी के युवाओं और आने वाले पीढ़ी के युवाओं को पुरात्वत की जानकारी हो सके और उनकी आदिवासी संस्कृतियों के बारे में रूबरू कराने के लिए यहॉ का संग्राहलय अच्छा उदाहरण है। इस पर समिति के सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। जनजाति समाज के समाज प्रमुखों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए सांस्कृति धरोहर को और किस प्रकार से सहेज कर रखा जा सकता है के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अलग-अलग जनजातियों के रहन-सहन, खान-पान, वेशभूषा सहित अन्य जानकारियों को भी संग्रहित करके कैसे रखा जा सकता है इस पर भी विचार किया गया।
          कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में एक पुरातत्व समिति बनाकर गांव का कोई विशेष धरोहर है तो उससे भी संग्रहालय में संग्रहित करके रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई जनजाति समाज का या व्यक्ति प्राचीन कालीन धरोहर या वस्तु को संग्रहालय में देना चाहता है तो उसका नाम सिलालेख पटिका में अंकित किया जाएगा और उनको स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर सम्मानित भी किया जाएगा।
          इस दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि संग्रहालय में 13 जनजाति समुदाय के जीवन शैली से संग्रहीत पुरातत्व चीजों सहित जनजातियों के संस्कृति, उनके रहन सहन, रीति रिवाज, आभूषण, औजार, दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं की जानकारी रखी गई है।
          उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के द्वारा जिले में अपने आप में अनूठा और आकर्षक पुरातत्व संग्रहालय जिला खनिज न्यास निधि संस्थान से 25 लाख 85 हजार की लागत से बनाया गया है। संग्रहालय का लाभ जशपुर जिले के आस-पास के विद्यार्थियों को मिल रहा है। पुरातात्विक ऐतिहासिक चीजों को बचाने एवं संरक्षित रखने हेतु अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। संग्राहलय में 13 जनजाति बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, असूर जनजाति, उरांव, नगेशिया, कवंर, गोंड, खैरवार, मुण्डा, खड़िया, भूईहर, अघरिया आदि जनजातियों की पुरानी चीजों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्राहलय में तीन कमरा, एक गैलरी को मूर्त रूप दिया गया है।
संग्रहालय में लघु पाषाण उपकरण, नवपाषाण उपकरण, ऐतिहासिक उपकरणों को रखा गया है। साथ ही भारतीय सिक्के 1835 से 1940 के सिक्कों को संग्रहित करके रखा गया है। संग्रहालय में मृदभांड, कोरवा जनजाति के डेकी, आभूषण, तीर-धनुष, चेरी, तवा, डोटी, हरका, प्रागैतिहासिक काल के पुरातत्व अवशेष के शैलचित्र को भी रखा गया है। साथ ही जशपुर में पाए गए शैल चित्र के फोटोग्राफ्स को भी रखा गया है। अनुसूचित जनजाति के सिंगार के सामान चंदवा, माला, ठोसामाला, करंज फूल, हसली, बहुटा, पैरी, बेराहाथ आदि को भी संरक्षित किया गया है। संग्राहलय में चिम्टा, झटिया, चुना रखने के लिए गझुआ, खड़रू, धान रखने के लिए, नमक रखने के लिए बटला, और खटंनशी नगेड़ा, प्राचीन उपकरणों ब्लेड, स्क्रेपर, पाईट को संग्रहित किया गया हैं।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल से चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना का होगा विस्तार 51 करोड़ 44 लाख रुपये की मिली स्वीकृति 1800 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई लाभ सिंचाई क्षमता बढ़ेगीकृकिसान होंगे समृद्ध

     जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर विकासखंड दुलदुला स्थित चांपाझरिया व्यपवर्तन योजना को राज्य शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण योजना के…

    Read more

    जल जीवन मिशन: घर-घर बह रही है स्वस्थ जीवन की धारा घरेलू नल से बदली ग्रामीण जिंदगी, सुरक्षित और आसान हुआ जीवन

      जशपुरनगर 02 अप्रैल 2026/ पानी के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल हर परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत